अपडेटेड 29 May 2025 at 23:57 IST

Delhi: बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, पेश करेगी अपना रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली की भाजपा सरकार कल अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। ऐसे में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता 100 दिनों के कार्यकाल का वर्क रिपोर्ट जारी करेंगी।

Follow : Google News Icon  
Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भाजपा सरकार के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। | Image: PTI

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कल अपने 100 दिन पूरे कर रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार कल अपने 100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि 30 मई को दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगी।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जो जनमानस में नजर आता है, पिछले 100 दिनों में पॉजिटिव इमेज के साथ बीजेपी सरकार दिल्ली की सड़कों पर नजर आई है। ये प्रो एक्टिव सरकार है, जो समस्या के विकराल होने का इंतजार नहीं करती है। हमारा काम ही, हमारी पहचान बन रहा है।"

वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 11-12 साल का कुशासन हमने देखा। दिल्ली की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी को सरकार सौंपी। कांग्रेस और केजरीवाल के 27 साल के कुशासन को दूर करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन 100 दिन में हमारी सरकार ने काम करने की जिद दिखाई है।

केजरीवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना

वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल की सरकार थी, वो हर विफलता के लिए कोई ना कोई बहाना ढूंढते थे, दोषारोपण की राजनीति करते थे। केजरीवाल की सरकार कभी केंद्र सरकार, कभी एलजी, कभी नगर निगम पर दोषारोपण करती थी। यमुना की सफाई सबसे बड़ा मुद्दा है, यमुना में काम होता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों को विश्वास होने लगा है, आने वाले समय में यमुना निर्मल होकर मिलेगी।

Advertisement

अब दोषारोपण नहीं, सड़कों पर काम नजर आता है: वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने कहा कि लोगों को अब दोषारोपण नहीं, सड़कों पर काम नजर आता है। जल बोर्ड घोटालों का गढ़ था, हमने पानी के टैंकर पर जीपीएस लगाया, कौन सा टैंकर कहां जा रहा है, उसका लाभ हमें दिल्ली में दिखाई दे रहा है। दिल्ली में पिछले कई सालों से नाले की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया, लेकिन अब लोगों को नालों की सफाई होते दिख रही है। लोग मानते हैं, दिल्ली में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है।

आप को घेरते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखते थे, हमारी मुख्यमंत्री और मंत्री सड़कों पर काम करते दिखाई देती हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Meerut Muskan News: प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान पढ़ना चाहती है LLB, जेल प्रशासन से मांगी अनुमति

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 29 May 2025 at 23:57 IST