अपडेटेड 22 July 2023 at 09:02 IST

दिल्ली में ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर पर लगा बैन, इस वजह से पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर पर रोक लगा दी है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर निर्देश दिया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Drone Ban 


(PC: Pixabay)
Delhi Drone Ban (PC: Pixabay) | Image: self

देश में 15 अगस्त की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। 22 जुलाई से 16 अगस्त तक दिल्ली पुलिस ने ड्रोन, हॉट एयर बैलून पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएसएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर, छोटे एयरक्राफ्ट उड़ाने और एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

खबर में आगे पढ़ें:

  • 15 अगस्त से पहले अलर्ट पर दिल्ली
  • सुरक्षा के लिए ड्रोन पर सख्ती
  • आदेश का हुआ उल्लंघन तो बढ़ेगी मुसीबत

दिल्ली पुलिस 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर अभी से अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। अगर किसी ने भी आदेश का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हॉट एयर बलून पैरा-मिटर पैरा-ग्लाइडर्स हैंग-ग्लाइडर्स और ड्रोन उड़ाने जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह से बैन होगा।

Advertisement

आदेश का किया उल्लंघन तो होगा एक्शन

आदेश में ये भी कहा गया है कि नियम का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस कड़ी नजर बनाए रखेगी। दिल्ली की पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर कोई घटना ना घटे, आतंकि साजिश सफल ना हो सके इसके लिए ये कदम उठाया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का संकट!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का संकट मंडराता नजर आ रहा है। 21 जुलाई शुक्रवार को यमुना नदी का जल स्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर आ गया। इससे पहले गुरुवार को जलस्तर नीचे गया था। 

Advertisement

दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की शाम 6 बजे पानी का स्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि ये स्तर और बढ़ेगा। दिल्लीवासियों के लिए एक बार फिर से ये चिंता का विषय बन सकता है।

केंद्रीय जल आयोग ने पहले ही यमुना के जल स्तर के बढ़ने की चेतावनी दे दी थी। इस वजह से सभी अधिकारी पहले से ही अलर्ट पर है। दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमित शाह और एस जयशंकर को हत्या की दी धमकी, 1.25 लाख डॉलर का रखा इनाम

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 22 July 2023 at 09:02 IST