Delhi Election Results: CM रहते हुए आतिशी ने बचा ली अपनी लाज... तो AAP के वो 3 मंत्री जिसने हवा के रुख के विपरीत दर्ज की जीत

बीजेपी की आंधी में AAP सरकार के तीन मंत्री अपने सियासी वजूद को बचा पाने में कामयाब रहे हैं। गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत दर्ज की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Want to Suppress AAP Through Central Agencies: Atishi on ED Raids At Kejriwal's PS
आतिशी | Image: ANI/File

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में BJP ने बंपर जीत दर्ज की है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 22 AAP के खाते में गई हैं। BJP की लहर में आप के बड़े-बड़े नेताओं का किला ध्वस्त हो गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार गए। BJP के प्रवेश वर्मा ने चर्चित नई दिल्ली सीट पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हरा दिया। AAP के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। हालांकि आतिशी ने आम आदमी पार्टी से CM रहते हुए आतिशी ने कालकाजी से जीत हासिल की।

आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के रमेश विधूड़ी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी है। कालकाजी में जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय जनता पार्टी बीते 30 साल से यहां जीत की तलाश में थी और इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां साल 2015 और 2020 में जीत हासिल की थी और इस बार हैट्रिक पूरी कर ली।  

इन नेताओं ने AAP का वजूद बचाया

बीजेपी की आंधी में AAP सरकार के तीन मंत्री अपने सियासी वजूद को बचा पाने में कामयाब रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने बाबरपुर, सुल्तानपुर माजरा और बल्लीमारान से जीत हासिल की है। इमरान हुसैन ने 29,823 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं गोपाल राय ने 18,994 वोटों के अंतर जीत दर्ज की है। मुकेश अहलावत भी 17,126 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के दिग्गज हारे

जंगपुरा सीट पर BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने AAP के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया को 675 मतों से हरा दिया है। खुद अरविंद केजरीवाल भी 4089 मतों से चुनाव हार गए हैं। उनको भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है। प्रवेश वर्मा को 30088 वोट मिले जबकि केजरीवाल को 25999 मतों से संतोष करना पड़ा। ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा राय से 3188 वोटों से चुनाव हार गये हैं।

Advertisement

शिखा राय को 49594 वोट जबकि भारद्वाज को 46406 वोट मिले। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी भी कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। आंकड़े बतलाते हैं कि भाजपा 27 साल से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार है। अब तक के नतीजों में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलने के आसार हैं। कांग्रेस लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है।

यह भी पढ़ें : आतिशी का इस्तीफा होते ही LG हाउस पहुंचे प्रवेश वर्मा, चर्चाएं तेज

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड