दिल्ली विधानसभा चुनाव: मंगलवार को 56 नामांकन पत्र दाखिल किये गये

दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 56 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Election Commission rejects allegations of EVM-VVPAT mismatch in Maharashtra
दिल्ली चुनाव | Image: ANI

दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 56 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि अब तक 85 नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं, जिनमें से 20 नामांकन 13 जनवरी को तथा नौ नामांकन पत्र 10 जनवरी को दाखिल किये गये। नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में कालकाजी से उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी प्रतिद्वंद्वी अलका लांबा शामिल हैं।

Advertisement

 मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि अब तक 85 नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं, जिनमें से 20 नामांकन 13 जनवरी को तथा नौ नामांकन पत्र 10 जनवरी को दाखिल किये गये। नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में कालकाजी से उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी और उनकी प्रतिद्वंद्वी अलका लांबा शामिल हैं। मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड