BIG BREAKING: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
- भारत
- 3 min read

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 लोगों के नाम है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने परवेश वर्मा को मैदान में उतारा है।
पार्टी ने कालकाजी से एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जहां मुख्यमंत्री और आप की उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों-दुष्यंत कुमार गौतम और आशीष सूद को क्रमशः करोल बाग और जनकपुरी से, अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और आप के पूर्व नेता कैलाश गहलोत को बिजवासन से टिकट दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।
पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाला
पत्रकारों ने बताया कि मुकेश की हत्या के बाद क्षेत्र के मीडिया वर्ग और जनता में गुस्सा है तथा वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मुकेश की हत्या की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार रात राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकाला और घटना पर दुख जताया। पत्रकारों ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement
परवेश वर्मा के बारे में जान लीजिए
दिल्ली के सियासत में पिछले कुछ समय से केजरीवाल के खिलाफ सबसे मुखर आवाज बनकर कोई उभरा है तो वो हैं प्रवेश वर्मा। ये पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दिल्ली के पूर्व सांसद भी रह चुके है। इनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है साथ ही माना जा रहा है इस बार बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है।
Advertisement
दूसरी पार्टी से आए नेताओं को मिला टिकट
दूसरे दलों से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को भी पार्टी आलाकमान ने मौका दिया है। इनमें करतार सिंह तंवर, राजकुमार चौहान, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।
दो महिलाओं को भी टिकट
बीजेपी ने 29 सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें से दो महिलाएं हैं। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता तो सीमापुरी एससी सीट से कुमारी रिंकू को कैंडिडेट बनाया गया है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)