LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का बजट किया पेश, जानिए किसे क्या मिला?

India News Live: सीएम रेखा गुप्ता ने आज 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में हर वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं दूसरी ओर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर दिए विवादित बयान से बवाल मच गया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi chief minister Rekha Gupta
Delhi chief minister Rekha Gupta | Image: X

India News Live: आज दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार ने अपना बजट पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में हर वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की गई है। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर किए गए तंज को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। इसके बावजूद कामरा ने कहा कि वह अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए मांफी नहीं मांगेंगे।12वीं बोर्ड का एग्जाम दिए बच्चों के लिए आज बेहद अहम दिन है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 12वीं बोर्ड यानी इंटर परीक्षा के नतीजे जारी करेगी। बोर्ड की ओर से लगभग दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। 
 


'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर बैठक लाभदायक रही- भर्तृहरि महताब

'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने कहा,"आज की बैठक लाभदायक रही और बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा हुई। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और भारत के अटॉर्नी जनरल ने बहुत सही से सारे मुद्दे को एक्सप्लेन किया।"


रामनवमी की समुचित व्यवस्था की जा रही है- सूर्या प्रताप शाही

रामनवमी की व्यवस्था पर यूपी मंत्री सूर्या प्रताप शाही ने कहा, " समुचित व्यवस्था की जा रही है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, मेडिकल कैंप, धूप से बचाने के लिए छायादार जगह की व्यवस्था की जा रही है। हमने अपील की कि उनके लिए भंडार की व्यवस्था की जाए। मैं उम्मीद करता हूं कि अयोध्या की गरिमा के अनुसार इन यात्रियों का सम्मान हो सके और उनके लिए व्यवस्था ठीक से हो.."


Advertisement

पलानीस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।


भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही- सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "जब से हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है, तब से भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। राज्य के सभी जिलों में उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं... हमने उज्जैन संभाग में 27 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और उद्घाटन किया। इससे राज्य में कई लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।"


Advertisement

AIMPLB अल्पसंख्यकों में भ्रम पैदा कर रहा है- जगदम्बिका पाल

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने जो कहा है वो देश के अल्पसंख्यकों में भ्रम पैदा करने वाला है। सरकार इसमें संशोधन इसलिए करना चाहती है ताकि इस कानून को कैसे और बेहतर बनाया जा सके। वक्फ कानून में संशोधन करके इसका फायदा अल्पसंख्यकों को, खास तौर पर गरीबों को कैसे मिल सके सरकार का यही प्रयास है..लेकिन अभी बिल आया भी नहीं और ये (विपक्ष) जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं और अब 26 तारीख को पटना जा रहे हैं और 29 तारीख को विजयवाड़ा जा रहे हैं तो कहीं न कहीं देश में ये अल्पसंख्यकों और मुसलमानों में भ्रम पैदा करके लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं ऐसा करके ये क्या गैरजिम्मेदाराना काम करना चाहते हैं?... कानून देश की भलाई के लिए बनाया जाएगा।"


महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आज श्रीनगर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
 


तमिलनाडु: इफ्तार पार्टी में पहुंचे के अन्नामलाई

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने चेन्नई में तमिलनाडु भाजपा अल्पसंख्यक विंग द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम, भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन भी मौजूद रहे।


डीएमके को सत्ता से हटाने के एकमात्र उद्देश्य - अन्नामलाई

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, "भाजपा लगातार मजबूत बनी हुई है। मौजूदा एनडीए लगातार मजबूत बना हुआ है। हमारे दरवाजे हमेशा किसी भी नेता के लिए खुले हैं जो एनडीए में शामिल होकर इसे मजबूत बनाना चाहता है...डीएमके को सत्ता से हटाने के एकमात्र उद्देश्य से हमारे साथ जुड़ने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत है..."


हरियाणा आत्मनिर्भर कपड़ा नीति की अवधि बढ़ाकर 18 दिसंबर 2026 किया गया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज कैबिनेट बैठक में जो हमने महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं उसमें हरियाणा आत्मनिर्भर कपड़ा नीति की अवधि बढ़ाकर 18 दिसंबर 2026 तक कर दिया गया है...हरियाणा, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में कपड़ा उद्योग को विकसित करने पर हम विशेष ध्यान दे रहे हैं...पीएम मोदी के 5F विजन-फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर आधारित है। इस नीति में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रकार की रियायतें देने का प्रावधान है..इस योजना में अब 108 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और करीब 1800 करोड़ रुपए का निवेश भी हुआ है और 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिले हैं इसके अतिरिक्त 2700 करोड़ का निवेश होगा और जिसमें करीब 20,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।"


पुलिस ने संभल शहर में फ्लैग मार्च निकाला

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने संभल शहर में फ्लैग मार्च निकाला। CO अनुज चौधरी और ASP श्रीश चंद्र ने पुलिस बल का नेतृत्व किया।


जीतन राम मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।


भाजपा का हिंदुत्व चुनावी होता है- आदित्य ठाकरे

शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "मुझे लगता है कि भाजपा की भूमिका सिर्फ चुनाव के लिए होती है। भाजपा का हिंदुत्व चुनावी होता है...मैं यह नहीं कह रहा कि वे गलत कर रहे हैं या सही कर रहे हैं..."


सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग

हरियाणा: सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में प्रिंटिंग पैकेजिंग का काम होता है। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। 


10 वर्षों में आपने बदलते हुए भारत को देखा है- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित 'भारतीय योग परंपरा में योगीराज बाबा गंभीरनाथ के योगदान' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा,"10 वर्षों में आपने बदलते हुए भारत को देखा है पहले भारत को कोई नहीं पूछता था लेकिन 10 वर्षों में आप बदले हुए भारत को देख रहे हैं। हर कोई भारत आना चाहता है, हर कोई भारत के साथ अपना संबंध ठीक करना चाहता है, हर कोई भारत पर गौरव की अनुभूति करता है..."


भाजपा ने सदन में हवा-हवाई बजट पेश किया- आतिशी

दिल्ली बजट पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "आज का बजट, जो भाजपा ने सदन में पेश किया है, उसको अगर एक शब्द में कहा जाए तो यह हवा-हवाई बजट है। इस एक लाख करोड़ रुपए के बजट का कोई आधार नहीं है। दिल्ली सरकार को कहीं से भी एक लाख करोड़ रुपए का राजस्व नहीं मिलने वाला है इसीलिए हमने कल सवाल उठाया था कि आर्थिक सर्वेक्षण सदन में क्यों नहीं पेश किया गया?...उन्होंने सदन में निराधार बजट पेश किया है..."


बिहार अब विकसित बिहार बनने की ओर आगे बढ़ रहा है- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "बिहार में चुनाव हैं...प्रधानमंत्री मोदी की सोच सबका साथ सबका विकास की रही है। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार, हमारी बिहार राज्य सरकार आगे बढ़ने का काम कर रही है...अब बिहार एक बदलाव की ओर, एक विकसित बिहार बनने की ओर आगे बढ़ रहा है..."


नागपुर हिंसा: 13 मामले दर्ज, 114 से अधिक आरोपी हिरासत में

नागपुर हिंसा पर नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंह ने कहा, "घटना में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है... घटना के संबंध में 13 मामले दर्ज किए गए हैं और 114 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है... कुछ मामलों में वे (आरोपी) बाहर से थे और कुछ नागपुर के थे..."


ये बजट दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनने के लिए- आशीष सूद

दिल्ली बजट पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनने के लिए, इसके इन्फ्रस्ट्रक्चर को बेहतर होना पड़ेगा...इसके लिए पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की गई है...शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी लाने का हमारा प्रयास है। हम केवल वादे नहीं, तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं... "


देश में किसी भी बजट का ये सबसे बड़ा इंक्रीमेंट - CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "...2024-2025 में बजट 76,000 करोड़ का बजट था और इस बार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का बजट है जो कि 31.58% का इजाफा हुआ है। देश में किसी भी बजट का ये सबसे बड़ा इंक्रीमेंट इसे हम बोल सकते हैं.."
 


दिल्ली बजट: इससे ज्यादा संपूर्ण बजट नहीं हो सकता- शिखा रॉय

दिल्ली बजट 2025-26 पर भाजपा विधायक शिखा रॉय ने कहा, "इससे ज्यादा संपूर्ण बजट नहीं हो सकता। हर वर्ग, हर मुद्दे को इसमें शामिल किया गया है। यही सुशासन का मॉडल है, यही सुशासन का बजट है।"


'सौगात-ए-मोदी' के तोहफे पर बोले अखिलेश यादव- खुशी की बात है

ईद के मौके पर सरकार द्वारा गरीब मुसलमानों के लिए 'सौगात-ए-मोदी' के तोहफे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी का हमेशा से पक्ष रहा है कि सभी त्योहार मनाने चाहिए चाहे किसी भी धर्म के हों। खुशी की बात है कि भाजपा अब मनाने लगी है। भाजपा वो दल है जिसे कुछ करने से अगर एक वोट मिलना हो तो वो काम तुरंत कर देंगे..."


यूपी-महाराष्ट्र में बुलडोजर एक्शन पर डिंपल बोलीं- लोकतंत्र को नुकसान...

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बुलडोजर एक्शन पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि दुखद है कि लोकतंत्र को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा भी कहा गया कि कार्रवाई सही नहीं है। इसके बावजूद भाजपा की सरकारें सुप्रीम कोर्ट की बात भी नहीं मान रही। धड़ल्ले से अपने तरीके से काम कर रही हैं।


एक लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट- कपिल मिश्रा

#DelhiBudget2025 पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह एक लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट है। इतनी बड़ी बढ़ोतरी दिल्ली के इतिहास में कभी भी देखने को नहीं मिली है...दिल्ली की ब्रांडिंग के लिए अलग से फंड लाया गया है। यह ऐतिहासिक बजट है..."


'सौगात-ए-मोदी' के तोहफे पर अखिलेश यादव बोले- खुशी की बात

ईद के मौके पर सरकार द्वारा गरीब मुसलमानों के लिए 'सौगात-ए-मोदी' के तोहफे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हमेशा से पक्ष रहा है कि सभी त्योहार मनाने चाहिए चाहे किसी भी धर्म के हों। खुशी की बात है कि भाजपा अब मनाने लगी है। भाजपा वो दल है जिसे कुछ करने से अगर एक वोट मिलना हो तो वो काम तुरंत कर देंगे। 
 


Bihar Board 12th Result Live:आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने किया टॉप

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने वैशाली से पढ़ाई की है।


Bihar Board 12th Result Live: कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 86.5 फीसदी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।


Bihar Board 12th Result Live: रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

स्टेप्स को फ्लो करके छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्र को BSEB  की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Bihar Board Class 12 Result 2025 के लिंक को क्लिक करना है।
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।
  • सभी संबंधित बॉक्स को भरने के बाद सबमिट बटन का ऑप्सन आएगा, इसे दबाना है।
  • आपके स्क्रीन पर BSEB 12वीं रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

Bihar Board 12th Result Live: इस साल कुल 86.5% छात्र हुए सफल

इस साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं।
 


बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की संयुक्त पीसी में परिणाण घोषित किए। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 86.50 फीसदी छात्रों ने 12वीं का एग्जाम पास किया है। नतीजों के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 484 नंबर्स के साथ साइंस में पहला स्थान हासिल किया है।


कुछ देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं 2025 परीक्षा का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित किए जाएंगे। 
 


विधानसभा परिसर में RJD ने क्यों किया विरोध प्रदर्शन?

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी बिहार विधानसभा परिसर में RJD द्वारा विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे तब OBC को 65% आरक्षण दिया गया था। उसी को लागू करने की मांग को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं।
 


देश का नंबर वन अग्रणी राज्य बनकर उभरा यूपी- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो प्रदेश पहले विकास में बैरियर माना जाता था, जिस प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, बेटियां असुरक्षित थीं...वही प्रदेश आज किसान को आत्मनिर्भर करने, महिलाओं का सशक्तिकरण करने, नौजवानों को रोजगार देने, विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारकर प्रत्येक क्षेत्र में देश का नंबर एक अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। 
 


कुणाल कामरा विवाद पर कंगना बोलीं- कॉमेडी के नाम पर गाली देना...

कुणाल कामरा विवाद पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि आप कोई भी हो लेकिन किसी का अपमान करना। एक व्यक्ति जिसके लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ है और आप उसका अपमान कर रहे हैं। ये लोग कौन हैं? कॉमेडी के नाम पर गाली देना, लोगों का मज़ाक उड़ाना, हमें सोचना चाहिए कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। 


जेजे कॉलोनियों के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित- सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विशेष तौर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।


NCR क्षेत्र के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए आवंटित- सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि NCR क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 


इस बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट- सीएम

दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल दिल्ली सरकार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का है। 


पिछली सरकार विकास के हर पहलू में विफल रही- CM

दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार विकास के हर पहलू में विफल रही। यमुना गंदी थी, सड़कें क्षतिग्रस्त थीं, वायु प्रदूषण बहुत अधिक था। दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी घाटे में थे। गंदा पानी और ओवरफ्लो सीवर दिल्ली की पहचान बन गए थे। 
 


सीएम रेखा ने सदन के पटल पर रखा बजट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट को सदन के पटल पर रखा। इस दौरान दिल्ली विधानसभा में मोदी मोदी के नारे लगे। सीएम रेखा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। यह कोई साधारण बजट नहीं है। पूरा देश आज यह बजट सुन रहा है। दिल्ली की सरकार एक ऐतिहासिक जनादेश के साथ जीतकर आई है। सभी की नजरें आज इस बजट पर है। 
 


8 सालों में प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 8 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 8 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। कानून व्यवस्था नंबर-1 पर है। इंफ्रास्ट्रक्चर नबंर-1 पर है... अखिलेश यादव को जानकारी नहीं है। वे पूरी तरह डिरेल हैं। फील्ड में निकलकर देखें।
 


योगी शासन के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले एके शर्मा?

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा ने योगी आदित्यनाथ शासन के 8 साल पूरे होने पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को डबल इंजन सरकार का सुशासन लगातार 8 वर्ष से मिल रहा है। इन 8 वर्षों में राज्य ने हर दिशा में प्रगति की है। सुरक्षा और महिला सुरक्षा के मामले में ऐसा सुरक्षित वातावरण हमने पहले कभी नहीं देखा। इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास किया गया है।
 


सीएम रेखा करेंगी दिल्ली सरकार का बजट पेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जिनके पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है, आज दिल्ली सरकार का 2025-26 का बजट पेश करेंगी।


दिल्ली का भला होगा- सीएम रेखा

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा कि बजरंग बली भला करेंगे। दिल्ली का भला होगा। दिल्ली का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा।
 


दिल्ली के निर्माण का बजट है- कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार के आज पेश होने वाले पहले बजट पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐतिहासिक बजट है। यह दिल्ली वालों के लिए खुशियों का बजट है। दिल्ली के निर्माण का बजट है। 
 


कुणाल कामरा को सजा दी जाएगी- योगेश रामदास


कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा एक शो के दौरान दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगने से इनकार करने पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि उन्हें सज़ा दी जाएगी। अगर आप सुप्रीम कोर्ट, भारत के प्रधानमंत्री, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करतं हैं, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आप महाराष्ट्र या भारत में इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते। हम कॉमेडी का आनंद लेते हैं, लेकिन इस तरह की कॉमेडी महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कुणाल कामरा के बचाव में उतरे युवा कांग्रेस अध्यक्ष

मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुंबई में आज जो दृश्य हम देख रहे हैं, उसके बारे में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? कुणाल कामरा ने किसी का नाम तक नहीं लिया, फिर उन्हें कैसे पता चला कि वह उनके नेता के बारे में बात कर रहे थे? स्टूडियो में तोड़फोड़ निंदनीय है। यह न तो महाराष्ट्र की संस्कृति है और न ही मुंबई की। अगर देवेंद्र फडणवीस ऐसी स्थितियों को संभालने में असमर्थ हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मुंबई युवा कांग्रेस उस स्टूडियो का जीर्णोद्धार करेगी जिसमें तोड़फोड़ की गई थी। 
 


एसएलबीसी सुरंग के अंदर मिला शव: बचाव दल

नागरकुरनूल में एसएलबीसी सुरंग अभियान के दौरान बचाव दल को आज सुबह एसएलबीसी सुरंग के अंदर एक और शव मिला है। शव फंस गया है, टीमें उसे निकालने के लिए काम कर रही हैं। बचाव दल ने इसकी जानकारी दी है।


राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगा सीएम नीतीश का पोस्टर

राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर NRC और वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला पोस्टर लगाया गया है।


बिहार 12वीं बोर्ड के नतीजे आज

12वीं बोर्ड का एग्जाम दिए बच्चों के लिए आज बेहद अहम दिन है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 12वीं बोर्ड यानी इंटर परीक्षा के नतीजे जारी करेगी। बोर्ड की ओर से लगभग दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।


योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर मनाया जाएगा जश्न

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आज अपने आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी। सीएम योगी ने साल 2017 में पहली बार और 25 मार्च 2022 को दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया।


27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार का पहला बजट आज

भाजपा नीत दिल्ली सरकार मंगलवार यानि आज विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी, जिसमें यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने जैसे चुनावी वादों को लागू करने के लिए धन का प्रावधान किया जाएगा।
 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड