दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली! AQI पहुंचा 482 पार , कई इलाकों में प्रदूषण का लेवल 'बेहद गंभीर'
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही Delhi-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से 'गंभीर कैटेगरी' तक पहुंच गया है। पंजाबी बाग, नरेला और रोहिणी जैसे इलाकों में प्रदूषण का असर सबसे अधिक रहा।
- भारत
- 2 min read

Delhi Air Pollution: त्योहारों से पहले Delhi-एनसीआर में प्रदूषण ने अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिवाली से पहले राजधानी की हवा जहरीली (गंभीर श्रेणी में) हो गई है और कई इलाके गैस चैंबर बन गए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार (3 नवंबर) को कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 के पार पहुंच गया है और 'खतरनाक स्तर' पर है। CPCB के अनुसार सात मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI लेवल 400 से ज़्यादा रिकॉर्ड किया, जिससे वे गंभीर कैटेगरी में आ गए।
पंजाबी बाग में AQI 450 के करीब
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के पंजाबी बाग में प्रदूषण का स्तर अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। CPCB के अनुसार पंजाबी बाग में AQI सबसे ज़्यादा 446 दर्ज किया गया, इसके बाद नरेला में 434 दर्ज किया गया।
राजधानी के इन इलाकों में भी प्रदूषण 'गंभीर कैटेगरी' में
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कई दूसरी जगहों पर भी प्रदूषण का लेवल बहुत खराब कैटेगरी में रहा। रोहिणी में 431, आरके पुरम में 416, बवाना में 412, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 408 और पटपड़गंज में 405 दर्ज किया गया। दिल्ली एम्स (AIIMS) के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।
वहीं, ओखला फेज़-2 और इंडिया गेट दोनों में AQI 399 रहा, इसके बाद ITO में 397, द्वारका सेक्टर 8 में 396, चांदनी चौक में 356 और वसुंधरा एन्क्लेव में 330 रहा। आनंद विहार में AQI 293 रिकॉर्ड किया गया, जबकि IMD लोधी रोड स्टेशन ने 268 बताया, दोनों ही खराब कैटेगरी में आते हैं।
Advertisement
राष्ट्रीय राजधानी GRAP-II लागू
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदर्शन को नियंत्रण करने के लिए GRAP-II लागू कर दिया गया है। GRAP-II के तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लागू हैं। पुलिस द्वारा गुरुवार को सुबह-सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 38वां जन्मदिन... 38 महान रिकॉर्ड्स, कैसे विराट कोहली बने तीनों फॉर्मेट के 'बेताज बादशाह'