Delhi Katra Expressway: अब दिल्‍ली टू वैष्णो देवी सिर्फ 6 घंटे में, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे इन 4 राज्यों का सफर बना देगा आसान

PM मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जिससे दिल्ली से कटरा 6 घंटे और अमृतसर 4 घंटे में पहुंचा जा सकेगा, साथ ही इसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। जानें पूरी डिटेल्स।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दिल्ली से कटरा अब सिर्फ 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, देहरादून भी जुड़ जाएगा
दिल्ली से कटरा अब सिर्फ 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, देहरादून भी जुड़ जाएगा | Image: AI

Delhi Amritsar Katra Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के अहम हिस्से का आज उद्घाटन करने जा रहे हैं। इससे दिल्ली से कटरा का सफर 14 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा और अमृतसर का 8 घंटे से घटकर 4 घंटे रह जाएगा। वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और पंजाब-हरियाणा के लोगों के लिए ये काफी अच्छी खबर है।

PM मोदी पैकेज-1 से 5 (157.92 किमी) और पंजाब के पैकेज-6 (30.9 किमी) का लोकार्पण करेंगे। कुल करीब 188 किमी हिस्सा चालू हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 40,000 करोड़ रुपये है। ये भारतमाला परियोजना का हिस्सा है।

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की खासियतें

  • दिल्ली (बहादुरगढ़) से शुरू होकर हरियाणा-पंजाब होते हुए ये एक्सप्रेसवे कटरा तक जाएगा।  
  • पंजाब में नकोदर से अमृतसर भी इसे जोड़ा गया है।  
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी इसे लिंक किया गया है, जिससे उत्तराखंड की यात्रा भी आसान हो जाएगी।
  • दिल्ली से यात्रियों को IGI एयरपोर्ट, द्वारका, रोहिणी से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।  
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से दिल्ली का ट्रैफिक भी कम होगा। 
  • इस एक्सप्रेसवे को 4 राज्यों- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ा गया है।

देश के 18 शहरों को जोड़ेगा ये एक्सप्रेसवे

ये एक्सप्रेसवे दिल्ली से कटरा के बीच 4 राज्यों के कई बड़े शहरों को जोड़ता हुआ निकलेगा। दिल्ली के बाद यह हरियाणा के रोहतक, जींद, कैथल से पंजाब में पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, नकोदर, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट होते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ, सांबा, जम्मू को पार करने के बाद कटरा में अपनी मंजिल पहुंचेगा।  

ये एक्सप्रेसवे सिर्फ समय बचाने का ही नहीं, बल्कि आर्थिक विकास का माध्यम भी बनेगा। इससे हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और व्यापार बढ़ेगा। देहरादून लिंक से पहाड़ी क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। भारतमाला परियोजना के तहत ऐसे प्रोजेक्ट देश के राज्यों को जोड़ रहे हैं। साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचने का समय भी घटा रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड