IndiGo Crisis: दिल्ली एयरपोर्ट से आज रात 12 बजे तक इंडिगो की सभी फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी, जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक इंडिगो की सभी डोमेस्टिक उड़ाने आज रात 11:59 बजे तक कैंसिल कर दी गई है। वहीं, बाकी सभी एयरलाइन कंपनियों का ऑपरेशन शेड्यूल के हिसाब से जारी रहेगा।

Follow : Google News Icon  
IndiGo Meltdown: DGCA Gives In, Relaxes Key Fatigue Rules to Contain Nationwide Disruptions
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी | Image: Republic

IndiGo Crisis : दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक इंडिगो की सभी डोमेस्टिक उड़ाने आज रात 11:59 बजे तक कैंसिल कर दी गई है। वहीं, बाकी सभी एयरलाइन कंपनियों का ऑपरेशन शेड्यूल के हिसाब से जारी रहेगा। वहीं, दूसरी ओर पिछले दो दिनों से भारतीय विमानन क्षेत्र में मचे हाहाकार पर राहत मिलने के संकेत मिले हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने शुक्रवार को रोस्टर से जुड़े अपने एक महत्वपूर्ण आदेश को वापस ले लिया, जिसके कारण इंडिगो एयरलाइन्स की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही थीं। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

DGCA के मुताबिक, चल रहे परिचालन व्यवधानों और अलग अलग एयरलाइनों से प्राप्त आवेदनों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। जनवरी 2025 के पत्र (DGCA-22011/04/2025-FSD) के उस पैराग्राफ को रद्द कर दिया गया, जिसमें कहा गया था कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी प्रतिस्थापित नहीं की जाएगी। अब एयरलाइन्स को क्रू सदस्यों की छुट्टियों को साप्ताहिक आराम के रूप में गिनने की छूट मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बदलाव इंडिगो की 700 से ज्यादा उड़ानों के रद्द होने के बाद आया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

DGCA को एयरलाइनों से प्रतिनिधित्व मिले कि उड़ानों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए नियमों में लचीलापन जरूरी है। नए FDTL नियमों से पायलटों की थकान कम करने का उद्देश्य था, लेकिन अपर्याप्त योजना के कारण संकट गहरा गया। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह को स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

क्या है रोस्टर संकट की जड़?

1 नवंबर 2025 से लागू FDTL नियमों के तहत साप्ताहिक आराम 48 घंटे कर दिया गया, रात्रिकालीन ड्यूटी बढ़ाई गई और प्रति सप्ताह रात में लैंडिंग की संख्या दो तक सीमित कर दी गई। इंडिगो ने तकनीकी खराबी, मौसम और क्रू कमी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इंडिगो ने पायलट भर्ती में देरी की, जिससे नवंबर में 1,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं।

Advertisement

DGCA ने सभी पायलट एसोसिएशनों से सहयोग की अपील की है। नियामक ने चेतावनी दी कि कोहरे का मौसम और छुट्टियों की भीड़ से स्थिति बिगड़ सकती है। इंडिगो ने कहा कि फरवरी 2026 तक पूर्ण सामान्यता बहाल हो जाएगी। यात्रियों को रिफंड और रीशेड्यूलिंग पर छूट का आश्वासन दिया गया है। यह कदम यात्री सुरक्षा बनाए रखते हुए परिचालन को सुचारू बनाने की दिशा में जरूरी माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: 250 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुए रणबीर-आलिया

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड