राजेंद्र नगर के छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने MCD कमिश्नर से की मुलाकात, निगम पार्षद भी रहे मौजूद

राजेंद्र नगर के छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद उमंग बजाज और स्थानीय नेता अभिषेक टंडन सहित कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ एमसीडी आयुक्त से मुलाकात की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजेंद्र नगर के छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद उमंग बजाज और स्थानीय नेता अभिषेक टंडन सहित कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ एमसीडी आयुक्त से मुलाकात की।

ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत के बाद एमसीडी एक्शन में आ गई है। MCD की टीम आज कई कोचिंग सेंटर के अवैध बेसमेंट को सील करने पहुंची। इस दौरान राजेंद्र नगर की 3 प्रॉपर्टी को सील किया गया। आपको बता दें कि करोल बाग की कुल 7 अवैध प्रॉपर्टी पर MCD ने अपना डंडा चलाया है।

बेसमेंट में पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं थी- कोचिंग संचालक

इससे पहले FIR रिपोर्ट में इस बात को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बेसमेंट में कोचिंग चलाने का ऑर्डर नहीं था। इसके अलावा कोचिंग के संचालक ने भी कहा है कि बेसमेंट में पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

Advertisement

MCD का बयान

MCD ने बयान जारी करते हुए कहा- 'दिल्ली नगर निगम बेसमेंट में पानी भरने का कारण निर्धारित करने के लिए मामले की गहन जांच कर रहा है। संपत्ति के सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। हालांकि, जहां तक बेसमेंट के उपयोग का सवाल है, संपत्ति के मालिक को भवन उपनियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। बेसमेंट को पार्किंग और भंडारण के लिए अनुमति दी गई थी। इस प्रकार बेसमेंट को लाइब्रेरी के रूप में उपयोग करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि पुस्तकों का भंडारण किया जा सकता था। इसके अलावा, भवन उपनियमों और फायर एनओसी के अनुसार संपत्ति का उपयोग संपत्ति मालिकों की जिम्मेदारी है।'

Advertisement

FIR रिपोर्ट में क्या लिखा है?

FIR रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जब राव अकादमी के मालिक अभिषेक गुप्ता से बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाने के कागजात मांगे गए तो उन्होंने कोई कागजात पेश नहीं किया। अभिषेक ने ये भी स्वीकार किया कि बेसमेंट में पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: महिला आयोग ने AAP विधायक दुर्गेश पाठक को भेजा समन

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड