मारापीटा, घर से निकाला, दिया तीन तलाक...दोबारा साथ रहने के लिए पति फरमान ने बहनोई संग पत्नी के हलाला की रखी शर्त; शायमा की कंपा देने वाली आपबीती

उत्तराखंड के देहरादून में सामने आए ट्रिपल तलाक के मामले में अब नया ट्विस्ट आया है। पटेलनगर की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर पहले तीन तलाक देने, मारपीट करने के बाद दोबारा साथ रखने के लिए कथित तौर पर हलाला की शर्त रखने का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dehradun: Husband Arrested After Giving Wife Triple Talaq and Demanding 'Halala' with brother in law
मारापीटा, घर से निकाला, दिया तीन तलाक...दोबारा साथ रहने के लिए पति फरमान ने बहनोई संग पत्नी के हलाला की रखी शर्त; शायमा की कंपा देने वाली आपबीती | Image: X

उत्तराखंड के देहरादून में सामने आए ट्रिपल तलाक के मामले में अब नया ट्विस्ट आया है। पटेलनगर की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर पहले तीन तलाक देने, मारपीट करने के बाद दोबारा साथ रखने के लिए कथित तौर पर हलाला की शर्त रखने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 'पति ने उससे कहा कि बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही वह उसे दोबारा अपने साथ रखेगा'। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता शायमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले फरमान, निवासी किरतपुर, बिजनौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति उसे देहरादून ले आया और दोनों आजाद कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। महिला की मां और बहन भी उनके आसपास किराए के मकान में रहने लगी थीं।

महिला का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले पति फरमान ने उसे तीन तलाक दे दिया। उस समय उसकी बहन भी मौजूद थी। तीन तलाक के बाद महिला मायके चली गई, लेकिन उसने शादीशुदा जिंदगी बचाने और पति के साथ दोबारा संबंध स्थापित करने की कोशिश जारी रखी।

पति ने रखी बहनोई संग हलाला की शर्त

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, 14 जुलाई को वह अपने पति के गांव स्थित घर पहुंची और पति व ससुराल पक्ष से तीन तलाक वापस लेकर दोबारा साथ रहने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह वापस देहरादून अपनी बहनों के पास आ गई। कुछ दिन बाद उसका पति भी देहरादून पहुंचा और कथित तौर पर माफी मांगते हुए उसे दोबारा साथ रखने की बात कही।

महिला का आरोप है कि पति ने दोबारा साथ रखने के लिए उसके सामने कथित तौर पर हलाला की शर्त रखी। पीड़िता के अनुसार, पति बार-बार उस पर अपने बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरने का दबाव बना रहा था। महिला ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि इस कथित दबाव के चलते वह मानसिक तनाव में है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Kanpur: पार्टी में 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू, घर पर करोड़पति ससुर की हत्या कर रहे थे सुपारी किलर्स, मास्‍टर माइंड शालू का VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड