कोलकाता में इमारत गिरने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 10, दो लोग अभी भी लापता

कोलकाता में इमारत के ढहने से मलबे के नीचे दबे एक अन्य व्यक्ति का शव बचावकर्मियों ने बरामद किया, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata Building Collapsed Death toll rises
कोलकाता में इमारत गिरने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा | Image: Image:ANI

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला एक इमारत के ढहने से मलबे के नीचे दबे एक अन्य व्यक्ति का शव बचावकर्मियों ने मंगलवार शाम को बरामद किया, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो और व्यक्ति अभी भी लापता हैं। पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति को मलबे के नीचे दबा हुआ पाया गया। हम उसे एसएसकेएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक, मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला था, जो यहां राजमिस्त्री के रूप में परियोजना में काम कर रहा था।''

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपका मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन इकाई के कर्मियों ने मंगलवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया।

अधिकारी ने बताया, ''घटनास्थल पर मलबे का ढेर लगा हुआ था और वहां बचाव अभियान जारी रखना कठिन था। हम कंक्रीट की दीवारों को काटने के लिए छोटे उपकरण लाए थे। भीड़भाड़ वाला इलाका और संकरी गलियों के कारण बड़े उपकरण नहीं लाए जा सके।''

Advertisement

शहर के पश्चिमी इलाके में निर्माणाधीन पांच मंजिला एक इमारत सोमवार तड़के ढह गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : बहुत कठिन है डगर पनघट की...मध्य प्रदेश में आसान नहीं है कांग्रेस की राह, नहीं तय हो पा रहे उम्मीदवार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड