अपडेटेड 3 December 2024 at 20:31 IST
जम्मू-कश्मीर में ग्राम रक्षा गार्ड का शव मिला
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का शव बरामद किया गया है और उसके शरीर पर गोली मारने के निशान मिले हैं।
- भारत
- 1 min read

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का शव बरामद किया गया है और उसके शरीर पर गोली मारने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से ग्राम रक्षा गार्ड की राइफल भी बरामद की गयी है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘वीडीजी सदस्य अशोक कुमार का शव चैपर के ऊपरी इलाके में मिला। उनके शव पर गोली के निशान थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को गोली मारी या किसी और ने उन्हें गोली मारी।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर अशोक कुमार की राइफल भी बरामद की गई।
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अशोक के पेट में गोली लगी थी और गोली उनकी राइफल से चली थी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 3 December 2024 at 20:31 IST