DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 25% का भारी डिस्काउंट, जानिए आवेदन की लास्ट डेट और पूरा प्रोसेस
दिल्ली में किफायती कीमत पर अपने सपनों का घर खरीदने वालों के लिए DDA Housing Scheme 2026 एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इस योजना के तहत नरेला और सिरसपुर इलाके में स्थित फ्लैट्स पर 25% छूट का ऑफर मिल रहा है।
- भारत
- 3 min read

DDA Housing Scheme 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग हर कोई अपने सपनों का घर बनाना या बसाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदने का सपना लिए घूम रहे हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ा मौका लेकर आया है। जो लोग दिल्ली में किफ़ायदी कीमतों पर रेडी-टू-मूव फ्लैट्स खारीदन चाहते हैं, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 'नागरिक आवास योजना 2026' के तहत शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
नरेला और सिरसपुर फ्लैट्स में छूट
अगर बात करें कि दिल्ली के किन इलाकों में 'नागरिक आवास योजना 2026' के तहत फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट मिल रही है, तो बता दें कि इस छूट का लाभ दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाके में स्थित फ्लैट्स पर मिल रहा है। इस योजना के तहत EWS, LIG, MIG और HIG सभी कैटेगरी के खरीदारों के लिए फ्लैट उपलब्ध है।
30 जून रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
बता दें कि नागरिक आवास योजना 2026 के तहत इन इलाकों में फ्लैट्स का अलॉटमेंट 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (First-Come, First-Served) यानी 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। इस स्कीम के तहत जो पहले आवेदन करेगा, उसे घर मिलने की उम्मीद उतनी ही ज्यादा होगी। इसके लिए 30 जून, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कितने फ्लैट्स उपलब्ध हैं?
- नागरिक आवास योजना 2026 के तरह नरेला और सिरसपुर इलाके में अलग-अलग वर्गों के लिए टोटल 1712 फ्लैट मौजूद हैं, जिसमें नरेला में 1,301 फ्लैट और सिरसपुर में 411 फ्लैट शामिल मौजूद हैं। बता दें फ्लैट्स को चार कैटेगरी में बांटा गया है और इस प्रकार है-
- HIG – 298 फ्लैट
- MIG – 459 फ्लैट
- LIG – 892 फ्लैट
- EWS – 63 फ्लैट
क्या है इन फ्लैट्स की कीमत?
अगर फ्लैट्स की कीमत की बात करें तो HIG फ्लैट की कीमत 95 लाख से 1.13 करोड़ रुपए तक, MIG फ्लैट की कीमत 66 लाख से 82 लाख रुपए तक, LIG फ्लैट की कीमत 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपए तक और EWS फ्लैट की कीमत 9.60 लाख रुपए से शुरू हैं।
Advertisement
कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
नागरिक आवास योजना 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। इस आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने सपनों के घर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- स्टेप 1 : सबसे पहले आपको DDA के आवास पोर्टल पर जाना होगा।
- स्टेप 2 : इसके बाद पोर्टल ओपन कारण के बाद DDA Nagrik Awaas Yojana 2026 के तहत नया रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 3 : अब रजिस्ट्रेशन के जरिए सभी जानकारी भरकर 2,500 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- स्टेप 4 : बता दें कि रजिस्ट्रेशन के समय अपनी पसंद की लोकेशन और फ्लैट कैटेगरी चुन सकते हैं।
- नोट : कैटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट जमा करें।
- स्टेप 5 : अब एप्लीकेशन सफल होने पर अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा, जिसके बाद आपको अपने सपनों का घर मिल जाएगा।