Darjeeling Rain: दार्जिलिंग में 'मौत' की बारिश, पुल ढहने से 6 लोग मरे, लैंड स्‍लाइड से हर तरफ तबाही; IMD ने दी चेतवानी

दार्जिलिंग में लगातार हो रही भारी बारिश से मिरिक इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। मिरिक स्थित दुडिया आयरन ब्रिज ढहने से छह लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Darjeeling rain and landslide At least 6 dead after bridge collapse, roads cut off
दार्जिलिंग में 'मौत' की बारिश, पुल ढहने से 6 लोग मरे, लैंड स्‍लाइड से हर तरफ तबाही; IMD ने दी चेतवानी | Image: X

Darjeeling Rain: दार्जिलिंग में लगातार हो रही भारी बारिश से मिरिक इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। मिरिक स्थित दुडिया आयरन ब्रिज ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। यह पुल मिरिक और आसपास के क्षेत्रों को सिलीगुड़ी और कुर्सियांग से जोड़ने वाला अहम मार्ग था। पुल गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और आवाजाही ठप हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया, लेकिन लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के खतरे ने रेस्क्यू ऑपरेशन को कठिन बना दिया है। प्रशासन के अनुसार मिरिक क्षेत्र में अब तक छह लोगों की मौत दर्ज हुई है जिनमें सौरानी (धारा गांव) में तीन, मिरिक बस्ती में दो और विष्णु गांव में एक व्यक्ति शामिल है।

भारी बारिश से हर तरफ तबाही

बारिश से पैदा हुई आपदा यहीं नहीं रुकी। दिलाराम (दार्जिलिंग की ओर) में एक बड़ा पेड़ गिरने और हुसैन खोला में भूस्खलन होने से दार्जिलिंग की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। इस समय दार्जिलिंग और कुर्सियांग पहुंचने के लिए केवल पंखाबाड़ी मार्ग और एनएच 110 खुले हैं। इसके अलावा, कुर्सियांग से दार्जिलिंग तक जाने के लिए डाउनहिल रोड, जिसे पुरानी मिलिट्री रोड कहा जाता है, का उपयोग किया जा सकता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bihar Election: छठ के बाद वोटिंग, 2 चरणों में चुनाव... EC की बैठक में पार्टियों ने दिए ये सुझाव, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड