अपडेटेड 12 February 2026 at 09:10 IST

12 राशियों का राशिफल: भावनात्मक संतुलन कैसे बनाएं और करियर सलाह, इन राशियों के सितारों की बदलेगी चाल

12 फरवरी को 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा जानें, जानें भावनात्मक संतुलन कैसे बनाएं रखें, राशियों के हिसाब से सितारों की चाल कैसी है और करियर सलाह। जानें दैनिक भविष्यफल

Follow : Google News Icon  
Aaj Ka Rashifal
आज का राशिफल | Image: Republic

Aaj Ka Rashifal: आज 12 फरवरी 2026 को सितारे भावनात्मक परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं। जिससे चीजें स्पष्ट समझ में आने लगेंगी। यानी दिमाग में सब कुछ सुलझता महसूस होगा। आज का मुख्य मंत्र है- धैर्य और पॉजिटिव नजरिया। सितारों की स्थिति बता रही है कि दिन की शुरुआत थोड़े गहरे सोच-विचार और संवेदनशीलता के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, आपका आत्मविश्वास में भी बढ़ेगा।

वृश्चिक और धनु राशि में भी दिन की शुरुआत गहन चिंतन से होगी, लेकिन शाम तक पॉजिटिविटी महसूस होगी, बस जहां आपको किसी बात से तकलीफ हो तो वहां शांत रहे और अपना समय बचाएं। मकर राशिवालों के करियर को मजबूती मिलेगी, बृहस्पति रिश्तों में सुधार लाएगा। यह दिन पुरानी गलतियों से सीखने और नई शुरुआत के लिए आदर्श है।

अग्नि तत्व राशिवालों (मेष, सिंह, धनु) को मिलेगी जिम्मेदारी

मेष राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मंगल के प्रभाव से करियर में सक्रियता बढ़ेगी, लेकिन मूड स्विंग्स से बचें। उपाय है- गहरी सांस लें और गहरा कलर पहने। 

सिंह राशि के लिए अनुशासन जरूरी है। सूर्य छठे भाव में चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देगा। ईगो और गुस्से से दूर रहें। उपाय है- ध्यान करें। कलर- सुनहरा पीला।

Advertisement

धनु राशि में नई उम्मीदें जागेंगी, बृहस्पति रिश्तों को मधुर बनाएगा। आलस्य से बचें। उपाय है- सोच विचार करके फैसले लें। लकी नंबर- 3, कलर- बैंगनी।

पृथ्वी तत्व राशियां (वृषभ, कन्या, मकर) वालों को मिलेगा सम्मान

वृषभ राशि को सामाजिक सम्मान मिलेगा। शुक्र प्रभाव से स्थिरता आएगी, लेकिन जिद न करें। उपाय- धैर्य रखें। लकी नंबर- 6, कलर- ग्रीन।

Advertisement

कन्या राशि में बुध गोचर से बुद्धि तेज होगी। खुद के बारे में कुछ भी गलत बोलने से बचें। उपाय- गहरी सांस लें। लकी नंबर- 5, कलर- ओलिव ग्रीन।

मकर राशि के लिए मेहनत का दिन है। शनि गोचर से टीम वर्क सफल होगा। अपने परिवार से भावनात्मक दूरी न रखें। उपाय- ध्यान करें। लकी नंबर- 8, कलर: चारकोल ग्रे।

वायु तत्व राशियां (मिथुन, तुला, कुंभ) वालों की हल होगी समस्या

मिथुन राशि जटिल समस्याएं हल करेगी, बुध प्रभाव से बातचीत सफल। ओवरथिंकिंग से बचें। उपाय- ध्यान करें। लकी नंबर- 5, कलर- नेवी ब्लू।

तुला राशि में संतुलन बनेगा, शुक्र से निर्णय क्षमता बेहतर। फिजूलखर्ची से बचें। उपाय- ध्यान करें। लकी नंबर- 6, कलर- पेस्टल पिंक।

कुंभ राशि पॉजिटिव बनेगी, शनि गोचर से व्यावहारिक सोच में फर्क आएगा, मतलब ओरो का भी ध्यान रखना शुरू करोगे। मूड स्विंग्स से बचें। उपाय- ध्यान करें। लकी नंबर 4, कलर- इलेक्ट्रिक ब्लू।

जल तत्व राशियां (कर्क, वृश्चिक, मीन) को मिलेगी तारीफ

कर्क राशि को सपोर्टिव व्यवहार की वजह से तारीफ सुनने को मिलेगी। चंद्र गोचर से पहचान को मजबूती मिलेगी। मूड स्विंग्स नियंत्रित करें। उपाय- सोच समझ कर फैसला लें। लकी नंबर- 2, कलर- पर्ल वाइट।

वृश्चिक राशिवालें अपने मन की बात आज खुलकर रख पाएंगे। मंगल से साहस बढ़ेगा। किसी व्यक्ति को लेकर पजेसिव न हों। उपाय- ध्यान करें। लकी नंबर- 9, कलर- गहरा लाल। 

मीन राशिवालों को भावनात्मक स्पष्टता मिलेगी। बृहस्पति से ग्रोथ मिलेगी। थकान से बचें। उपाय- ध्यान करें। लकी नंबर- 7, कलर- सी ग्रीन। 

यह भी पढ़ें: EPFO: कितनी होगी UPI से EPF का पैसे निकालने की डेली लिमिट?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 09:09 IST