अपडेटेड 28 May 2025 at 19:17 IST
'दही चूड़ा मेरा फेवरेट है सर, मधुबनी...', कोरियन युवक की बिहारी स्टाइल हिंदी पर फिदा हो जाएंगे आप, भारतीय सांसद मिलकर गदगद
जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा इन दिनों 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और पाकिस्तान की कारगुजारियों को दुनिया के सामने उजागर करने के उद्देश्य से सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। संजय कुमार झा की अगुवाई वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के साथ पाकिस्तान की मिली भगत की पोल खोल रहा है।
- भारत
- 3 min read

जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा इन दिनों 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और पाकिस्तान की कारगुजारियों को दुनिया के सामने उजागर करने के उद्देश्य से सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। संजय कुमार झा की अगुवाई वाला सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल आतंकवाद के साथ पाकिस्तान की मिली भगत की पोल खोल रहा है।
दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान संजय कुमार झा की मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जो देखने में दक्षिण कोरिया का लग रहा है लेकिन जब उससे बात शुरू हुई तो वो भी हैरान रह गए। संजय कुमार झा सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपनी और चार्ली की बातचीत का वीडियो शेयर किया है।
संजय कुमार झा और 'कोरियन बिहारी' की मुलाकात
वीडियो में चार्ली और संजय कुमार झा की मुलाकात के अंश दिखाए गए हैं। चार्ली हिंदी में बात करते हुए कहते हैं, "हमको आज हमको इंडियन पार्लियामेंट के मेंबर्स से मिलने के लिए बुलाया गया है। दोनों की बात चीत शुरू हुई और चार्ली ने पूछा- सर, आपको करिया आकर कैसा लग रहा है, जवाब में संजय कुमार झा ने कहा, कोरिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं पहली बार कोरिया आया हूं। "
Advertisement
ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ही मिला- संजय कुमार झा
इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और चार्ली ने फिर सवाल किया कि सर, आपके कोरिया आने की मुख्य वजह, जवाब में संजय झा ने कहा, "साउथ कोरिया सिक्योरिटी काउंसिल में है, हम लोग ये बताने आए हैं कि आतंकवाद का कोई रिजीजन नहीं होता है, वो कभी भी किसी को भी नुकसान पहुंचाता है। आज हमारे घर में आया है, कैसे 9/11 अमेरिका में किया, वो कहीं भी आ सकता है। सबसे बड़ा आतंकी कौन था, बिन लादेन, वो कहां मिला- पाकिस्तान में। उसको दुनिया में कहीं और सुरक्षित जगह नहीं मिली।
Advertisement
बिहार में पले हैं चार्ली
इसके बाद बारी थी संजय कुनार झा की, उन्होंने चार्सी से मैथली में सवाल पूछा, मधुवनी गैल रई है, जवाब में चार्ली ने कहा, "हां,मधुवनी गैल रई है, दही चूड़ा मेरा फेवरेट है सर। चार्ली ने बताया कि वो बिहार में पले-बड़े हैं और मैंने जितना भी नाम और पैसा कमाया है वो बिहार की वजह से ही हुआ है। हमको काफी गर्व होता है कि हम बिहार से हैं।"
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 28 May 2025 at 19:17 IST