दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी, 48 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

DA hike for central govt employees: विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के खजाने पर सालाना करीब 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बोझ पड़ेगा। बताया गया है कि इस बढ़ोतरी से करीब 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनधारियों को लाभ होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DA Hike news
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

DA hike for central govt employees: दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA (dearness allowance) यानी महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। मोदी मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज अक्टूबर की शुरुआत होते ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं, सरकार ने पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) पर भी बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर...


1 जुलाई 2025 से बढ़े हुए पैसे लागू  

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मंजूरी के बाद आज यानी बुधवार को बयान भी जारी किया है। इसके अनुसार, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 01.07.2025 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है, जो मूल वेतन/पेंशन के 55% की मौजूदा दर से 3% अधिक है, ताकि मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके।"

यहां बता दें कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

Advertisement


48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारियों को होगा लाभ

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के खजाने पर सालाना करीब 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बोझ पड़ेगा। बताया गया है कि इस बढ़ोतरी से करीब 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनधारियों को लाभ होगा।

यहां बता दें कि पिछले साल भी केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की ही बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर से केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले खास तोहफा दे दिया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Flipkart Sale की आखिरी तारीख का अलार्म! इस डेट तक आधी कीमत पर मिल रहे फोन; नहीं लेने पर लाइफटाइम रहेगा पछतावा!

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड