Cyclone Murasu: हवाई सेवाओं पर भी 'मुरासु' चक्रवात का प्रभाव, IndiGo ने 8 उड़ानें कीं रद्द; यहां जानें डिटेल

चक्रवात 'मुरासु' के संभावित खतरे को देखते हुए IndiGo ने मंगलवार (3 नवंबर) को विजयवाड़ा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यहां जानें रद्द की गई विमान की डिटेल...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Murasu: IndiGo cancels 8 flights to and from Vijayawada airport for tomorrow
हवाई सेवाओं पर भी 'मुरासु' चक्रवात का प्रभाव, IndiGo ने 8 उड़ानें कीं रद्द | Image: X

बंगाल की खाड़ी  उठा चक्रवात 'मुरासु' गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के संभावना जताई है कि 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच यह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर-नरसापुर तट पर ओंगोल के पास लैंडफॉल कर सकता है। चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए दक्षिण भारत में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने एहतियात के तौर पर अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दी है।

चक्रवात 'मुरासु' के संभावित खतरे को देखते हुए IndiGo ने मंगलवार (3 नवंबर) को विजयवाड़ा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। हवाई अड्डे के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने यह जानकारी दी है। रद्द की गई उड़ानों में सात घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है। एयरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। साथ ही यात्रियों से अपने यात्रा शेड्यूल के बारे में जानकारी रखने के लिए  IndiGo की ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट फ्लाइट अपडेट देखने की भी अपील की है।

7 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द

विजयवाड़ा एयरपोर्ट से मंगलवार को रद्द की गई उड़ानों में 7 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है। इससे विजयवाड़ा और दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कडप्पा और सिंगापुर जैसे प्रमुख शहरों के बीच हवाई संपर्क प्रभावित हुआ है। सुबह रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली-विजयवाड़ा-दिल्ली रूट पर चलने वाली फ्लाइट 6446/6447 शामिल है। एयरबस A320 विमान से संचालित होने वाली यह उड़ान सुबह 07:25 बजे आने वाली थी और 07:55 बजे रवाना होने वाली थी।

रद्द की कई उड़ानों की डिटेल

बेंगलुरु-विजयवाड़ा-बेंगलुरु रूट पर ATR-72 विमान से संचालित होने वाली फ्लाइट 7203/7204 को भी रद्द कर दिया गया है। यह उड़ान सुबह 07:30 बजे आने वाली थी और 07:55 बजे रवाना होने वाली थी। इसके अलावा, हैदराबाद-विजयवाड़ा-हैदराबाद रूट पर A320 विमान से संचालित होने वाली फ्लाइट 2572/2573 (जो सुबह 08:15 बजे आने और 08:45 बजे रवाना होने वाली थी) को भी रद्द कर दिया गया है। चेन्नई-विजयवाड़ा-चेन्नई रूट पर ATR-72 विमान से संचालित होने वाली फ्लाइट 7303/7304 (जो सुबह 08:30 बजे आने और 09:00 बजे रवाना होने वाली थी) को भी रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है; इंडिगो ने अपनी सिंगापुर सेवा (फ्लाइट 1030/1029) रद्द कर दी है। एयरबस A320 विमान से संचालित होने वाली यह उड़ान सुबह 07:55 बजे आने वाली थी और 09:40 बजे रवाना होने वाली थी। उड़ानों में यह रुकावट दोपहर और शाम तक जारी रहेगी, क्योंकि हैदराबाद के लिए एक और उड़ान (फ्लाइट 6326/6327) को भी रद्द कर दिया गया है, जो A320 विमान से संचालित होती है। यह उड़ान 13:15 बजे से 13:45 बजे के बीच संचालित होनी थी।

इसी तरह, कडप्पा-विजयवाड़ा-कडप्पा रूट पर चलने वाली उड़ान 7711/7712 (जो ATR-72 विमान से संचालित होती है और 14:30 बजे से 14:50 बजे के बीच तय थी) को भी रद्द कर दिया गया है। बेंगलुरु के लिए शाम की उड़ान 7223/7224 (ATR-72 विमान), जो 17:25 बजे आने और 17:45 बजे रवाना होने वाली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

चक्रवात 'मुरासु' से खतरा

चक्रवात के आने की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर ये उड़ानें रद्द की गई हैं। इससे 3 नवंबर को विजयवाड़ा आने-जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: दीवाली से पहले ही दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू, इन चीजों पर रहेगी रोक
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड