Cyclone Dana: झारखंड के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, कोल्हान क्षेत्र में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand Rains amid Cyclone Dana
Jharkhand Rains amid Cyclone Dana | Image: PTI

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बृहस्पतिवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।

'मौसम प्रणाली का असर झारखंड पर कमजोर…'

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मौसम प्रणाली का असर झारखंड के ऊपर कमजोर होता प्रतीत हो रहा है। कोल्हान क्षेत्र के एक या दो जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि रांची समेत मध्य झारखंड के कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि शनिवार को बारिश की तीव्रता में और कमी आएगी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोल्हान क्षेत्र में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। खराब मौसम के मद्देनजर झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विकास विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोल्हान क्षेत्र में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Advertisement

25 अक्टूबर को निजी स्कूल बंद

विभाग द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से भारी वर्षा एवं तेज हवा चलने के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी अलर्ट के आलोक में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल 25 अक्टूबर को बंद रहेंगे।’’

जमशेदपुर और चाईबासा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह टीम तैनात की गई हैं, जबकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को पहले से तैयार रखा गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'दाना' का लैंडफॉल प्रोसेस पूरा, CM माझी ने शेयर की अपडेट; बोले- जीरो कैजुअल्टी नीति के...

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड