Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में भारी तबाही मचाने के बाद आगे बढ़ा तूफान दाना, जानें कब कम होगा असर

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना की लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब तूफान ने अपना रूख बदल लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Dana
चक्रवाता दाना की लैंडफॉल प्रक्रिया हुई खत्म | Image: PTI

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'दाना' दस्तक दे चुका है। तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू हुई जो शुक्रवार तक जारी रही। इस दौरान हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी। 'दाना' के लैंडफॉल के बाद तेज बारिश और आंधी दौर जारी है। बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश और रही है। IMD ने बताया कि ओडिशा के तट पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.05 बजे तूफान दाना के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई और इसे पूरा होने में करीब साढ़े आठ घंटे का समय लगा। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे तूफान इसके लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस बीच IMD ने बताया है कि तूफान का रूख अब किस और हुआ है।

चक्रवाती तूफान 'दाना' ने बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाई। इसके लैंडफॉल के दौरान तेज आंधी तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं तो कई घरों को भी नुकसान हुआ है। इससे पहले ओडिशा के तटीय जिलों के निचले इलाकों में स्थित उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से लगभग 5.84 लाख लोगों को पहले ही निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं, बंगाल में भी समुद्र किनारे के इलाकों को खाली करा लिया गया था, जिससे काफी कम नुकसान हुआ है।

चक्रवाता दाना से यहां हुई एक व्यक्ति की मौत

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, ओडिशो में भी तूफान प्रभावितों को बने शेल्टर होम में एक महिला की मौत की जानकारी मिली है। राजस्व विभाग के एक ने बताया कि विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय में कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ने की खबरें मिली हैं। इसकी वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इतना ही नहीं पानी की जमाव भी हो गया।

IMD ने बताया अब कहां पहुंचा दाना

इस बीच IMD DG डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने चक्रवात दाना को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धीरे-धीरे अभी उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और आज शाम तक यह कमजोर होते हुए एक गहरे दबाव में बदल जाएगा।लेकिन बारिश जारी रहेगी, भारी से बहुत भारी बारिश अभी हो रही है। मयूरभंज, भद्रक, बालासोर, केओन्झार में बारिश होगी।

Advertisement

कब कमजोर होगा Cyclone Dana

शुक्रवार को भीषण चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा तथा राज्य में आगे की दिशा में बढ़ जाएगा। चक्रवात दाना 25 अक्टूबर को लगभग 5.30 बजे IST पर उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर अक्षांश 21.00° उत्तर और देशांतर 86.85° पूर्व के पास, धामरा से लगभग 20 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और हबलीखाटी नेचर कैंप (भितरकनिका) से 40 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में केंद्रित था। 

यह भी पढ़ें: Cyclone Dana: तबाही, बर्बादी के बीच किलकारियां...बंगाल से उठे तूफान के बीच इतने बच्चों ने लिया जन्म
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड