Cyclone Arnab: ओडिशा तट की ओर बढ़ा तूफान 'अर्नब', कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, 150 KMPH की रफ्तार से मचाएगा तबाही; IMD का ताजा अपडेट

IMD भुवनेश्वर की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात इस समय गोपालपुर से लगभग 380 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। ओडिशा के कई शहरों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Arnab
ओडिशा तट की ओर बढ़ा तूफान 'अर्नब', कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश | Image: Republic

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अर्नब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान (very severe cyclonic storm) का रूप ले चुका है और तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यह तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट पर बापटला से विशाखापत्तनम के बीच, यानम के करीब लैंडफॉल करने वाला है। चक्रवात वर्तमान में ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। IMD ने तूफान को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात 'अर्नब' के असर से ओडिशा के पुरी में भारी बारिश के कारण पूरे जिले में जलभराव हो गया है। वहीं, बारिश के चलते खतरे को देखते जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद कर दिया है। पुरी के अलावा, भुवनेश्वर में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। साथ ही 140 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही है।   IMD ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अलावा कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ओडिशा तट की ओर बढ़ा तूफान 'अर्नब'

IMD भुवनेश्वर की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात इस समय गोपालपुर से लगभग 380 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ जाएगा। उन्होंने कहा, “इसके आंध्र प्रदेश और यानम तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच (यानम के बहुत करीब) एक बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने का अनुमान है।

ओडिशा में भारी बारिश का दौर शुरू

तट से टकराते समय भी इसकी तीव्रता बनी रहने की संभावना है, जिसमें हवा की अधिकतम गति 125 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।” तूफान में हवा की गति 125-135 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ओडिशा में भी इसके प्रभाव से मौसम विकराल रूप ले चुका है। तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं के कारण दिन में ही कई जिलों दृश्यता बेहद कम हो गई है।ट

Advertisement

डिप्टी CM ने की जिला अधिकारियों के साथ बैठक

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने जिला अधिकारियों के साथ चक्रवात अर्नब से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने ओएसडब्ल्यूएएन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जिला-स्तरीय अधिकारियों, NDRF, ओडीआरएफ और ODRF सेवा दल के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। ओडिशा सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में तेजी ला दी है। सरकार ने 48,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

जानें IMD का ताजा अपडेट

IMD ने अपने ताजा अपडेट में 27-28 अक्टूबर को कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम में, 28 अक्टूबर को ओडिशा में, 28-29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में और 29 अक्टूबर, 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताया है। 27-30 अक्टूबर के दौरान ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। नमछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 30 अक्टूबर की सुबह तक समुद्र में न जाएं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'अर्नब': विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा उड़ानों पर Air India की एडवाइजरी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड