Odisha: कटक में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कई घायल, चारों तरफ अफरातफरी

Odisha News: ओडिशा के कटक शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। शनिवार रात एक जर्जर इमारत गिरने से करीब 3 लोगों की मौत हो गई हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं। घायल में दो की हालत गंभीर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cuttack odisha building collapsed 3 people killed and several injured
कटक में इमारत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत | Image: X

Odisha News: ओडिशा के कटक शहर के मणिसाहु चौक से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। खबर के अनुसार एक इमारत गिरने से करीब 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस भयानक हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायल लोगों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खबरों के अनुसार 3 मृतकों की शव की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान अब्दुल जलिल, अब्दुल जाहिद और पांच वर्षीय अब्दुल मुजाहिद के रूप में की गई है। खबरों के अनुसार ये तीनों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस घटना पर कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा, "बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है'।

जर्जर इमारत होने का दावा

खबरों के अनुसार यह घटना कटक के बक्सी बाजार स्थित एक पुराने अपार्टमेंट में हुई है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट जर्जर हालत में था, जिसकी वजह से यह दर्दनाक घटना हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भी इस इमारत की हालत पहले से बहुत ही खराब थी, पर फिर भी आम लोग रहते थे।

मौके पर पहुंची बचाव दल

खबरों के अनुसार हादसे की खराब मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुट गई। बचाव कार्य में तीन लोगों का शव निकाला गया है और कई लोगों को घायल स्थिति में निकाला गया है। घायल लोगों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस जताया दुख

कटक में हुई इस दर्दनाक घटना पर कटक की विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा '"बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें, एक जर्जर इमारत के गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं।' आगे कहती है कि 'मैं यह भी मांग करती हूं कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा करे।"

ये भी पढ़ें: कभी ढाबे में थे वेटर, अब बेटे को गिफ्ट किया सबसे महंगा गाड़ी नंबर, कीमत जान आप भी चौक जाएंगे

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड