CTET Result 2026 OUT: CBSE ने जारी किया सीटीईटी रिजल्ट; ctet.nic.in पर Roll Number से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
CTET February 2026 Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
- भारत
- 2 min read

CTET Result 2026 OUT: केंद्रीय शिक्षक पात्रता (CTET) फरवरी 2026 में शामिल होने वाली करीब 25 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET Paper 1 and Paper 2 Results एक साथ जारी कर दिया गया है।
परीक्षार्थी अपना परिणाम ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजे (CTET February 2026 Result) चेक करने के लिए रोल नंबर डालना होगा। शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, क्योंकि इसे पास करने के बाद ही वे केंद्रीय विद्यालयों (KVS), नवोदय विद्यालयों (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होते हैं।
कितने नंबर वाले होंगे पास?
CTET पेपर में पास होने के लिए CBSE ने श्रेणी के आधार पर न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं। इनमें कोई मेरिट लिस्ट नहीं बनती, बस पासिंग क्राइटेरिया पार करना होता है। जिसमें जनरल कैटेगरी वालों को परीक्षा में 60 प्रतिशत नंबर लाने होते हैं। यानी 150 में से 90 नंबर लाने अनिवार्य होते हैं। वहीं आरक्षित कैटेगरी (OBC/SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को पासिंग नंबर 55 प्रतिशत तक लाने होते हैं, यानी 150 में से कम से कम 82 नंबर लाने होते हैं।
स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
CTET स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
Advertisement
स्टेप 1: CTET रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर 'Latest News' या 'Important Announcement' सेक्शन में CTET FEB 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और Login बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां से आप इसे देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अब स्कोरकार्ड को मिलेगी लाइफटाइम वैलिडिटी
सीबीएसई के नए नियम के मुताबिक, CTET स्कोरकार्ड अब लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा। एक बार एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद आप इस स्कोरकार्ड का उपयोग किसी भी टीचिंग भर्ती के लिए जीवन भर कर सकेंगे।
Advertisement
नोट: स्कोरकार्ड डाउनलोड करते समय PDF फॉर्मेट में सेव करें और प्रिंटआउट भी ले लें।