Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
crpf jawan injured in ied blast in chhattisgarh
crpf jawan injured in ied blast in chhattisgarh | Image: PTI/File

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में हुआ, जहां सुबह के समय सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम अभियान पर थी। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सीआरपीए के एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी जिले नारायणपुर में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। छह जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक वाहन को आईईडी में विस्फोट करके उड़ा दिया था, जिससे आठ पुलिसकर्मी और एक आम वाहन चालक की मौत हो गई थी।

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड