अपडेटेड 15 November 2024 at 23:23 IST

गुरु नानक जयंती पर दिल्ली, पंजाब-हरियाणा के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 555वीं जयंती पर शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Follow : Google News Icon  
Guru Nanak Jayanti
गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ | Image: ANI

Guru Nanak Jayanti: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 555वीं जयंती मनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी। अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और हरियाणा के पंचकूला स्थित नाडा साहिब सहित कई स्थानों पर सिख गुरुद्वारों पर विभिन्न धर्मों के लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पंजाब में, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, आनंदपुर साहिब, पटियाला और मोहाली में गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

इसी तरह, हरियाणा के पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, यमुनानगर और करनाल स्थित सिख गुरुद्वारों पर श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के छेविन पातशाही गुरुद्वारे में मत्था टेका। पंचकूला जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने नाडा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।

Advertisement

ये भी पढ़ें- मेरे लिए असम सहित पूरा नार्थ-ईस्ट भारत की अष्टलक्ष्मी है..., बोडोलैंड महोत्सव में बोले पीएम मोदी

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 23:23 IST