IPL में करोड़ों की हो रही सट्टेबाजी, गोवा में हाईप्रोफाइल गैंग का पर्दाफाश; 34 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख बरामद

गोवा में आईपीएल के दौरान जोरों पर चल रही अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
high profile gang busted in Goa
high profile gang busted in Goa | Image: Republic

साहिल भांबरी 

IPL Matches Batting: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वालों गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गोवा में आईपीएल के दौरान जोरों पर चल रही अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोवा क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई PI प्रशाल देसाई और PI लक्सी आमोनकर की अगुवाई में हुई, जिसमें कुल 45 लाख रुपये के सामान जब्त किए गए हैं।

दरअसल, पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक,  R&A बिजनेस हब, पिरनी नागोवा, सांक्वेलिम और होली क्रॉस, कुर्का, पणजी में सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क चल रहा है। आरोपी रेड्डी, लोटस और लायनकिंग 247.BET जैसे ऐप्स के ज़रिए लोगों से पैसे जमा करवाकर सट्टा खिलवा रहे थे। इस दौरान आरोपी खुद को बैंक खातों का असली मालिक बताकर आम जनता को चूना लगा रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने जब्त किए फोन, लैपटॉप और…

क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों के पास से लगभग 18 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 3 पासपोर्ट, 11 बैंक पासबुक, 54 सिम कार्ड, 8 चेकबुक और 363 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा 84 बैंक पासबुक, 27 चेकबुक, 83 मोबाइल फोन,6 लैपटॉप, 12 डेस्कटॉप, 6 CPU, 3 राउटर और 109 एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

Advertisement

गोवा में इकट्ठा हुए थे सभी आरोपी

बताया गया है कि यह सभी आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर गोवा में इकट्ठा हुए थे। इन्होंने पूरे बिल्डिंग को किराए पर लेकर हाईटेक सट्टेबाजी का अड्डा बना लिया था। यही नहीं, यह लोग कॉल सेंटर की तरह ग्राहकों को सपोर्ट भी दे रहे थे। पैसों का लेन-देन संभाल रहे थे और बड़े-बड़े खेल इवेंट्स जैसे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल में सट्टेबाजी करा रहे थे।

पुलिस ने कुल 6 केस किए दर्ज

बता दें कि इस साल गोवा पुलिस ने कुल 6 केस दर्ज किए हैं जिसमें से 2 उत्तर गोवा और 4 क्राइम ब्रांच के तहत किए गए हैं। अब तक कुल 44 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और लगभग 45 लाख रुपये के सामान जब्त किए जा चुके हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पहले पिटाई... फिर फांसी, सिर्फ फांसी', 26/11 पीड़िता की मांग, कहा- मुझे भी गोली लगी थी, उसने मेरे सामने कई लोगों को मार डाला

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड