दिल्ली में महिलाओं को उनकी फर्जी तस्वीरों से ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 23 वर्षीय युवक को महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Representational Image
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 23 वर्षीय युवक को महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी माधव सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक महिला से पांच लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर वह भुगतान नहीं करती है तो वह उसकी संपादित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसके फोन से संपादित तस्वीरें बरामद की। पूछताछ के दौरान माधव ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि वह अपने मनोरंजन के लिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था।

Advertisement

उत्तर-पश्चिमी जिले के उपायुक्त (डीसीपी) भीषम सिंह ने बताया कि एक महिला ने साइबर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया, भरोसा जीतकर उसकी तस्वीरें हासिल कीं और फिर उन्हें एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है।

Advertisement

डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों या इस अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड