अपडेटेड 2 August 2024 at 09:17 IST
प्यार, इनकार और मौत...'जल्लाद' दाऊद ने इस वजह से यशश्री को मार डाला? 'सीक्रेट लव' पर सनसनीखेज खुलासा
Yashashree Shinde Murder Case: यशश्री शिंदे हत्याकांड में दिन पर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी दाऊद शेख कर्नाटक से पकड़ा गया है जिसने कत्ल की वजह बताई है।
- भारत
- 2 min read

Yashashree Shinde Murder Case: नवी मुंबई में हुए यशश्री शिंदे हत्याकांड में दिन पर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी दाऊद शेख कर्नाटक से पकड़ा गया है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने बड़ा चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। इसी के साथ यशश्री शिंदे की हत्या के पीछे की वजह भी सामने आ गई है।
यशश्री शिंदे 25 जुलाई को ऑफिस के लिए निकली थी और फिर हाफ डे लेकर दाऊद से मिलने चली गई। 27 जुलाई को उसकी लाश मिली जिससे देश में दहशत मच गई। जांच में ये बात तो साफ हो गई है कि यशश्री शिंदे और दाऊद शेख ‘सीक्रेट रिलेशनशिप’ में थे।
रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं कर पाया दाऊद शेख
सामने आई जानकारी की माने तो दाऊद शेख यशश्री शिंदे से शादी करके उसे अपने साथ बेंगलुरु ले जाना चाहता था। उसके फोन में यशश्री की कुछ पुरानी प्राइवेट तस्वीरें भी थीं जिन्हें लेकर वो बार बार उसे ब्लैकमेल करके अपनी बात मनवा लिया करता था। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ था। दाऊद शेख ने यशश्री शिंदे को उसके साथ चलने को कहा, लेकिन जब वो नहीं मानी तो आरोपी ने प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं।
उन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया और उसके फोन से डिलीट करवाने के लिए दाऊद की जिद पर यशश्री शिंदे उससे मिलने के लिए गई थी। हालांकि, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दो दिन बाद 27 जुलाई को पेट्रोल पंप के पास यशश्री शिंदे की लाश बरामद की गई। वो भी ऐसी हालत में जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाएगा।
Advertisement
चाकू लेकर यशश्री का इंतजार कर रहा था दाऊद शेख
आपको बता दें कि जब दाऊद शेख ने ब्लैकमेल करके यशश्री को नवी मुंबई के जुईनगर रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया था, तब वो चाकू लेकर उसका इंतजार कर रहा था। इससे साबित होता है कि उस दरिंदे के दिमाग में पहले से ही उसकी हत्या की साजिश चल रही थी।
फिर जब दोनों के बीच प्राइवेट तस्वीरें और उनके रिलेशनशिप को लेकर कहासुनी हो गई तो दाऊद ने सनक में आकर उसपर कई बार चाकू से हमला कर दिया। जल्लाद दाऊद शेख ने यशश्री शिंदे का ना केवल चेहरा, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार चाकुओं से वार किया था। आरोपी दाऊद फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 09:17 IST