'तू पाक हो गई...', सोहेल खान ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती से किया रेप, फिर VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल

युवती का आरोप है सोहेल खान ने पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। इसके बाद नौकरी का झांसा दिया फिर कमरे में दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
indore police arrested sohail khan
indore police arrested sohail khan | Image: SM

MP: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ है, जिसने सोशल मीडिया के खतरों को फिर सामने ला दिया है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने खुद का गलत नाम बताकर पहले उसके साथ दोस्ती की। फिर नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने पूरी वारदात की वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब युवती के उसकी असली पहचान आई तो उससे उसे गहरा सदमा लगा। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की युवती और आरोपी सोहेल खान की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये हुई। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम लक्की बताया और उसके साथ दोस्ती गहरी कर ली। इसके बाद वो पीड़िता को पहली बार 56 दुकान इलाके पर ले गया। यहीं उसने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

अश्लील वीडियो बनाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

फिर आरोपी उसे बहाने से तिलक नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने कथिततौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने बेहोशी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया और मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाए संबंध

होश आने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और कई बार शारीरिक शोषण किया।

Advertisement

बुर्का पहनाकर कलमा पढ़ने पर किया मजबूर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे बार-बार शादी का झांसा भी दिया था। मार्च 2024 में उसे अजमेर दरगाह ले गया। वहां उसने उसे बुर्का पहनाया और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। इनकार करने पर आरोपी उसे प्रताड़ित करता था।

नौशाद बाबा के पास ले जाकर की तंत्र क्रियाएं

एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद हर बार आरोपी उसे कहा था कि तू पाक हो गई है। इसके अलावा पीड़िता ने आरोपी पर उसके साथ तंत्र क्रिया करने का भी आरोप लगाया है। वो पीड़िता को इंदौर के चंदन नगर स्थित नौशाद बाबा के पास ले गया था, जहां उसके साथ अजीब तरह की क्रियाएं की गईं।

Advertisement

तीन साल से आरोपी के संपर्क में थी युवती

पुलिस के मुताबिक, युवती लगभग पिछले तीन साल से आरोपी के संपर्क में थी। फिलहाल युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगा रही है कि कहीं इस काम में उसके साथ अन्य लोग भी तो शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज फिर मतदान, 15 मतदान केंद्रों पर डाले जा रहे वोट, चुनाव आयोग ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड