महिला और उसका सहजीवन साथी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र में नागपुर के निकट खापरखेड़ा में एक महिला और उसके सहजीवन साथी को अपनी तीन वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

महाराष्ट्र में नागपुर के निकट खापरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला और उसके सहजीवन साथी को अपनी तीन वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह अपराध तब प्रकाश में आया जब महिला 27 दिसंबर को लड़की के शव को दफनाने के लिए गोंदिया स्थित अपने गांव ले गई।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि बच्ची की मौत निमोनिया से हुई है। उसने अंतिम संस्कार की रस्में करने से इनकार कर दिया और बच्ची के शरीर पर लगी चोटों को ढक दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और उसके साथी राजपाल मालवीय ने गुस्से में आकर बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड