Delhi crime: पति को था अवैध संबंध का शक, पत्नी ने सीने पर बैठकर दुपट्टे से घोंट दिया गला और हो गई फरार

Delhi News: दिल्ली के जगतपुरी में 2 जुलाई की रात मुस्तकीम उर्फ साहिल की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी अलीशा ने शक के चलते झगड़े के दौरान दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Crime
सांकेतिक फोटो | Image: Pixabay

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। 20 साल के युवक मुस्तकीम उर्फ साहिल की हत्या का आरोप उसकी 20 साल की पत्नी अलीशा पर लगा है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को महज कुछ घंटों में सुलझा लिया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

2 जुलाई 2026 की तड़के 3:52 बजे जगतपुरी पुलिस को राशिद मार्केट से एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें में बताया गया कि एक महिला ने अपने पति का गला घोंट दिया है। ASI हेमंत सिंह की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां साहिल बेहोश हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां की शिकायत पर जगतपुरी थाने में केस दर्ज किया गया। FIR के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) लागू की गई। जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह को सौंपी गई।

शक करता था पति

पुलिस टीम ने तुरंत मौके की जांच शुरू की। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और क्राइम सीन की फॉरेंसिक जांच भी की गई। पूछताछ के दौरान अलीशा ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति अक्सर उस पर शक करता था। घटना वाली रात साहिल ने उसका मोबाइल छीन लिया और सबूत ढूंढने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में जोरदार झगड़ा हो गया।

Advertisement

पति के सीने पर बैठी और दुपट्टे से घोंटा गला

अलीशा के अनुसार, पति ने उसके साथ मारपीट भी की। गुस्से में आकर उसने पति के सीने पर बैठकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसी दौरान मृतक की मां कमरे में आ गई। मां को देखते ही अलीशा डरकर मौके से भाग निकली और गिरफ्तारी से बचने के लिए पास के एक गुरुद्वारे में छिप गई। पुलिस ने तलाशी के बाद उसे गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दुपट्टे को भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें: सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम ब्लास्ट, कॉफी शॉप के अंदर हुआ भीषण धमाका; कई लोगों की मौत की सूचना
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड