Crime News: मेरठ जैसा एक और हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कार से कुचलवाया, हाईवे पर मिली लाश

जामनगर से मेरठ मर्डर जैसा मामला सामने आया है, यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बाइक को टक्कर मारकर हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने की साजिश रची।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
The wife and her lover crushed her husband with a car
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कार से कुचलवाया | Image: AI

गुजरात के जामनगर से मेरठ मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है, यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बाइक को टक्कर मारकर हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने की साजिश की। हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पत्नी रिंकल ने अपने प्रेमी अक्षय के साथ मिलकर पति रवि मारकणा की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, रिंकल और  रवि मारकणा की शादी साल 2017 में हुई थी। मृतक की पत्नी रिंकल का पहले से ही अपने घर के सामने रहने वाले अक्षय डांगरिया के साथ प्रेम संबंध था। इस प्रेम प्रसंग के चलते रवि और रिंकल के बीच अक्सर झगड़े होते 
रहते थे। जिसके बाद रिंकल ने अपने प्रेमी अक्षय के साथ मिलकर पति को मारने की ठान ली।

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

जिसके बाद रिंकल ने अक्षय के साथ मिलकर अपने पति रवि मारकणा को मारने की साजिश रची और जामनगर-कालावाड़ हाईवे पर विजरखी के पास रवि की बाइक को कार से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें रवि की मौत हो गई। रिंकल ने इस हत्या को हादसा साबित करने की फूल प्रूफ प्लानिंग की थी। पुलिस को भी शुरुआत में ये हादसा ही लग रहा था, हत्या नहीं।

Advertisement

हत्या को हादसा बताने की साजिश हुई नाकाम

हालांकि जब पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और ब्लैंक डॉट्स को मिलाया तो तस्वीर उनके सामने बिल्कुल साफ हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या गई की थी। पत्नी रिंकल और उसके प्रेमी अक्षय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेमी ने कार से पीछे से टक्कर मार कर प्रेमिका के पति की हत्या की थी। दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

घटना से ताजा हो गई मेरठ हत्याकांड की याद

जामनगर में हुए इस हत्याकांड ने एक बार फिर मेरठ हत्याकांड की याद दिला दी जिसमें मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ के 16 टुकड़े कर ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से ढंक दिया था।

इसे भी पढ़ें: UP: शरीर पर गुदवाया आशिक का नाम, पति को दी खुली धमकी- मेरठ में 15 टुकड़े हुए तुम्हारे करूंगी 30; पति ने लगाई SP बचाने की गुहार

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड