अपडेटेड 23 March 2024 at 14:24 IST

मुंबई में क्राइम, चाइनीज लड़की से शादी फिर दुश्‍मन देश में बैठ रंगदारी...गैंगस्‍टर की अनसुनी कहानी

देश छोड़कर फरार हुआ कुख्यात गैंगस्टर और मोस्‍ट वांटेड प्रसाद पुजारी का 20 साल बाद उसके गुनाहों का हिसाब होगा।

Follow : Google News Icon  
who is Gangster Prasad Pujari
who is Gangster Prasad Pujari | Image: Republic

Gangster Prasad Pujari: देश छोड़कर फरार हुआ कुख्यात गैंगस्टर और मोस्‍ट वांटेड प्रसाद पुजारी का 20 साल बाद उसके गुनाहों का हिसाब होगा। मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलात मिली है और प्रसाद पुजारी को मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था। पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकाने के कई आरोप दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया था।

पुजारी के खिलाफ आखिरी केस साल 2020 में मुंबई में दर्ज हुआ था। उसने अपनी मां इंदिरा विट्ठल पुजारी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की उगाही के लिए एक बिल्डर के अपहरण की साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने इंदिरा विट्ठल पुजारी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उनका बेटा उनकी पकड़ से बाहर था। तो आइए प्रसाद पुजारी की पूरी क्राइम कुंडली आपको बताते हैं।

मुंबई में बोलती थी पुजारी और उसके परिवार की तूती

पुजारी ने अपराध को अपना पेशा बना लिया था। उसका परिवार भी क्रिमिनल एक्‍टिविटी में खूब एक्‍टिव था।  मुंबई की गलियों पर राज करने वाला पुजारी भारत से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। प्रसाद पुजारी ने कुछ साल पहले शिवसेना के एक नेता चंद्रकांत जाधव पर जानलेवा हमला करवाया था। 19 दिसंबर 2019 को हुए उस हमले में चंद्रकांत की जान बच गई थी।

Advertisement

पुलिस से बचने के लिए चाइनीज लड़की से की शादी

कानून की पकड़ से बचने के लिए वो सरहद पारकर चीन भागा और वहीं की लड़की से शादी कर ली। जिससे उसका एक बच्चा भी है। पुजारी लुओहू जिले के शेन्जेन शहर में रहता था। पुजारी ट्रैवल वीजा पर चीन गया था। जो मई 2008 में ही खत्म हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2008 में प्रसाद पुजारी को चीन में अस्थायी निवास की इजाजत मिली थी। उसकी सीमा मार्च 2012 में समाप्त हो गई थी।

Advertisement

2008 से चीन में था प्रसाद

जांच के अनुसार, प्रसाद विट्ठल पुजारी 2008 से चीन में अस्थायी निवास वीजा पर रह रहा था। चीन उसे मुंबई पुलिस को सौंपने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम शनिवार को उसे मुंबई ले आई। प्रसाद पुजारी (44) उत्तर-पूर्वी मुंबई के विक्रोली उपनगर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें- 1 मिनट में 360 राउंड फायरिंग, 710 MPS की रफ्तार, सब धुंआ-धुंआ; इसी राइफल ने मॉस्‍को में बरसाई मौत!

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 14:17 IST