जब गोवा नाइट क्लब में मच रही थी चीख-पुकार, तब लूथरा ब्रदर्स और अजय गुप्ता क्या कर रहे थे?

Goa Nightclub Incident : पुलिस का मानना है कि लूथरा ब्रदर्स घटना के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। जिस वक्त ये हादसा हुआ क्लब का तीसरा मालिक अजय गुप्ता गोवा में ही मौजूद था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
When there were screams and screams in Goa night club, what were the club owners doing
हादसे के वक्त क्या कर रहे थे 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक? | Image: ANI

Goa Night Club: गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भयानक आग ने न केवल 25 लोगों की जान ले ली, बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हादसे के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है और अब गिरफ्तार आरोपी अजय गुप्ता की पूछताछ से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के समय क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स दिल्ली की एक शादी समारोह में थे और अजय गुप्ता गोवा में ही मौजूद था।

गौरतलब है कि गोवा के लग्जरी नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में बीते रविवार रात आग लगी थी। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस घटना में 25 लोग जिंदा जल गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि क्लब में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन हुआ था। यहां तक कि कोई इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं था। क्लब के मालिकों, गौरव लूथरा, सौरभ लूथरा, अजय गुप्ता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

दिल्ली में परिवार संग मौजूदगी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जब क्लब में आग लगी, उस वक्त गौरव और सौरभ लूथरा दिल्ली में एक शादी समारोह में थे। इस शादी में उनका परिवार भी शामिल था। पुलिस का मानना है कि लूथरा ब्रदर्स घटना के तुरंत बाद थाईलैंड भाग गए, जहां से उन्हें अब हिरासत में ले लिया गया है। भारतीय दूतावास थाईलैंड से डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तेज कर रहा है। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

गोवा से दिल्ली आया अजय गुप्ता

क्लब का तीसरा मालिक बताया जा रहा अजय गुप्ता घटना के वक्त गोवा में मौजूद था। उसने रविवार सुबह फ्लाइट ली और दिल्ली के लिए रवाना हो गया। दिल्‍ली पहुंचने के बाद वो गुरुग्राम स्थित अपने घर पहुंचा। गोवा पुलिस जब उसके गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंची, तो वहां कोई सुराग नहीं मिला। गुप्ता ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए लाजपत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। लेकिन मंगलवार को पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। पुलिस ने गुप्‍ता को गिरफ्तार कर दिल्ली की साकेत अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने 36 घंटे का ट्रांजिट रिमांड गोवा पुलिस को सौंप दिया। बाद में कोर्ट ने गोवा पुलिस को 7 दिनों की ट्रांजिट रिमांड दी।

Advertisement

गोवा पुलिस अब गुप्ता से और गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें क्लब के निर्माण, लाइसेंस और सुरक्षा उल्लंघनों पर फोकस है। बताया जा रहा है कि लूथरा भाइयों की थाईलैंड से वापसी के बाद तीनों पर हत्या का मुकदमा चल सकता है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले को गंभीर बताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी की मदद की मांग की है।

ये भी पढ़ें: एक पत्नी, 4 गर्लफ्रेंड, 3 को किया प्रेग्नेंट... गोरखपुर में पकड़ा गया फर्जी IAS, SDM ने बैच पूछा, तो थप्पड़ मार दिया

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड