संपत्ति विवाद में गांव के प्रधान ने दलित व्यक्ति को गोली मारी

अलीगढ़ (उप्र) जिले के इगलास थाना क्षेत्र के हस्तीपुर गांव के प्रधान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर एक दलित व्यक्ति को सिर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gunshot shot dead
प्रतीक्तामक तस्वीर | Image: Unsplash

अलीगढ़ (उप्र) जिले के इगलास थाना क्षेत्र के हस्तीपुर गांव के प्रधान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर एक दलित व्यक्ति को सिर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक संपत्ति विवाद को लेकर दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद यह घटना हुई।

साठ वर्षीय पीड़ित चंद्र पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रधान बबलू और उसके दो कथित साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चंद्र पाल और बबलू के बीच संपत्ति के एक हिस्से को लेकर लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी।

एसपी ने कहा, 'दोपहर को दोनों के बीच हुई बहस के बाद चंद्र पाल को गोली मार दी। प्रधान बबलू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें इलाके में खोजबीन कर रही हैं।'

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड