Uttar Pradesh: महिला से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ FIR दर्ज

UP के सीतापुर में पुलिस ने शादी और राजनीति के जरिये लाभ दिलवाने का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर रेप के लिए कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kidnapping-murder of 12-year-old in Kalyan: rape, POCSO charges added to FIR
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative image

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने शादी और राजनीति के जरिये लाभ दिलवाने का झांसा देकर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए स्थानीय कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर राठौर के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 351(3) (आपराधिक धमकी देकर मनमानी करना), 127(2) (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से प्रतिबंधित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि 15 जनवरी को दी गई शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज करावाया गया।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि राठौर पिछले चार वर्ष से उससे शादी करने और राजनीति के जरिये लाभ पहुंचाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहे थे।

Advertisement

पीड़िता ने अपने आरोप के समर्थन में पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई है।

अधिकारी ने बताया कि संबंधित मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है हालांकि अब तक इस मामले में कांग्रेस सांसद की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड