अपडेटेड 16 February 2024 at 14:50 IST
एक हाथ में कटा हुआ सिर, दूसरे में बांका...पति को था पत्नी के कैरेक्टर पर शक, हत्या कर पहुंचा थाने
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगे बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
- भारत
- 2 min read

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगे बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में सनकी पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वह पत्नी का कटा सिर और बांका (धारदार हथियार) लेकर सड़क पर निकल गया। जिसने भी ये भयावह मंजर देखा सन्न रह गया। सूचना जब पुलिस को मिली तो वो भी हैरान रह गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया पेशे से राजगीर था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व वंदना कनौजिया से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी युवक के अवैध संबंध हैं और दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होता था।
बांके से काट दिया सिर और...
Advertisement
एसपी ने बताया कि आज प्रातः विवाद के बाद अनिल ने वंदना की धारदार हथियार बांके से गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद अनिल एक हाथ में वंदना का कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी जा रहा था उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल हो रही है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 February 2024 at 14:43 IST