अपडेटेड 22 March 2025 at 09:45 IST
एक मैसेज, घेराबंदी और धांय-धांय... लखनऊ पुलिस ने कैसे किया लड़की के कातिल का एनकाउंटर; Inside Story
UP का लखनऊ पुलिस ने एक महिला के सथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को आनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
- भारत
- 3 min read

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश और बाद में उसकी हत्या के मामले में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। दरअसल, मामले का एक आरोपी शुक्रवार शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अजय कुमार और उसके भाई दिनेश ने 18 मार्च को मलीहाबाद इलाके में महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की और फिर उसका गला घोंट दिया।
अपराधी अजय जवाबी फायरिंग में घायल हुआ और अस्पताल जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मलिहाबाद के एक रेस्टोरेंट पर उसको घेरा गया। आरोपी ने पुलिस पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और उसे गोली लग गई। फिर उसे अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई।
मामले का एक दूसरा आरोपी टेम्पो चालक दिनेश शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अजय फरार था।
DCP वेस्ट लखनऊ ने कहा कि पुलिस को रात में ही पता चल गया था कि अजय हरदोई निकलना चाहता है। इस जानकारी पर लखनऊ और हरदोई पुलिस ने मलकर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा और दो मोबाइल बरामद हुए। एक मोबाइल मृतक युवती का था, जो घटना वाली रात को आरोपी ने छीन ली थी।
देर रात टेंपो से घर जा रही थी युवती
पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, “महिला 18 मार्च को देर रात करीब डेढ़ बजे वाराणसी से लखनऊ पहुंची थी। इसके बाद उसने आलमबाग से अपने भाई को फोन कर बताया कि वह चिनहट इलाके में उसके घर पहुंच जाएगी। वह दोनों आरोपियों के साथ तिपहिया वाहन में थी।” उन्होंने बताया कि जब महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने उससे संपर्क करने कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद आया। फिर मृतक महिला के भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
Advertisement
आम के बगीचे में आरोपियों ने की दुष्कर्म की कोशिश
अधिकारी ने बताया कि महिला को लखनऊ के रास्तों के बारे में जानकारी नहीं थी और दोनों उसे गलत दिशा में मलीहाबाद ले गए, जहां उन्होंने आम के बगीचे में उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की।
दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को जान से मारा
पुलिस उपायुक्त श्रीवास्तव ने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बगीचे में छोड़कर भाग गए। पुलिस को जब घटना की जानकारी दी गई तो आरोपी की तलाश शुरू हो गई। आखिर में शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दुबग्गा इलाके में रहने वाले दिनेश को पकड़ा गया और शाम को अजय को भी महमूद नगर से पकड़ लिया गया।
Advertisement
आरोपी पर पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम
पुलिस अधिकारी ने बताया, “पकड़े जाने के दौरान अजय ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” घटना के देखते हुए लखनऊ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 22 March 2025 at 09:45 IST