अपडेटेड 30 March 2024 at 15:17 IST
जम्मू कश्मीर में ‘घरेलू विवाद’ के चलते चाचा ने भतीजे को गोली मारी, मौत
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित एक सीमाई गांव में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके चाचा ने कथित तौर पर गोली मार दी
Edited by:
Ankur Shrivastava
- भारत
- 1 min read

A woman killed her husband over drinking habits in Maharashtra's Nagpur. | Image:
PTI/ Representational
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित एक सीमाई गांव में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके चाचा ने कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दारा दुल्लियां में ग्राम सुरक्षा प्रहरी (वीडीजी) के सदस्य जोगिन्दर सिंह का अपने घर पर अपने भतीजे गगनदीप सिंह (32) के साथ किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बहस हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि जोगिन्दर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गगनदीप को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार सुबह गांव पहुंचा।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 March 2024 at 15:17 IST