दिल्ली में गोकशी के आरोप में 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोग पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सिग्नेचर ब्रिज के पास गोकशी के एक मामले में शामिल होने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Security Heightened In Delhi Ahead Of New Year's Eve
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representational

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सिग्नेचर ब्रिज के पास गोकशी के एक मामले में शामिल होने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि न्यू उस्मानपुर थाने की पुलिस को सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को फोन करने वाले रूपेश राणा वहीं मिला, जहां दो अन्य लोग गोकशी में शामिल थे। दोनों को तुरंत पकड़ लिया गया।’’

अधिकारियों ने दो गायों के अवशेष, गोकशी में इस्तेमाल उपकरण, एक सीरींज, दवा की बोतल और पशुओं को लाने ले जाने में कथित रूप से इस्तेमाल होने वाली एक कार बरामद की।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए की जांच की जा रही है कि क्या मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

इस बीच, स्थानीय गौरक्षकों द्वारा पकड़े गए आरोपियों का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Advertisement

इस वीडियो में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले एक-दो सप्ताह से गायों का वध कर रहे हैं और अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली में थे।

वीडियो में आरोपी यह कहते हुए देखे जा सकते हैं, ‘‘ हमारे दो दोस्त एक कार में दो कटी हुई गायें लेकर भाग गए। इस काम में शामिल व्यक्ति गाजियाबाद का रहने वाला है। वह सप्ताह में दो से तीन बार गायों का वध करता है, हर बार करीब दो से तीन गायें कटती हैं।’’

एक किशोर ने गौरक्षकों को बताया कि वह 16 साल का है और उसने एक दिन पहले ही यह काम शुरू किया है। उसने बताया कि आरोपियों में से एक ने उसे सीलमपुर के पास छोड़ा और 200 रुपये दिए।

उन्होंने बताया कि उन्हें उनके काम के लिए 500 से 2,000 रुपये तक मिलते हैं।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड