Ballia: इंसानियत फिर हुई शर्मसार, छह साल की मासूम से दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में

Uttar Pradesh: बलिया में छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को हिरासत।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrested
मासूम से दुष्कर्म के आरोप में हिरासत | Image: Freepik

Uttar Pradesh: बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दो लड़कों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर किशोर गृह भेज दिया है।

अवर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची सोमवार को दोपहर में दोनों लड़कों के साथ खेल रही थी तभी दोनों बच्ची को निर्जन स्थान पर ले गए तथा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर दोनों लड़कों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर बलिया के किशोर न्यायालय में पेश किया।

अदालत ने दोनों आरोपियों को मऊ के किशोर गृह में भेज दिया है। दोनों आरोपी दस और बारह साल के हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Hair Care: बालों में करने जा रहे हैं कलर? तो इन बातों का रखें खास ध्यान, हेयर करेंगे शाइन
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड