अपडेटेड 25 December 2023 at 14:34 IST
एकतरफा प्यार में नंदिनी की खातिर माहेश्वरी ने कराया सेक्स चेंज, फिर दी ऐसी सजा, दहल गई चेन्नई
अपने बचपन के सहपाठी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वीभत्स तरीके से जिंदा जलाने के आरोप में एक ‘ट्रांससेक्शुअल’ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया
- भारत
- 2 min read

अपने बचपन के सहपाठी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वीभत्स तरीके से जिंदा जलाने के आरोप में एक ‘ट्रांससेक्शुअल’ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की पहचान वेट्रिमारन के रूप में हुई है जो एक ‘ट्रांस’ पुरुष है। आरोपी ने अपना नाम पंडी महेश्वरी (पूर्व में महिला) से बदलकर वेट्रिमारन रख लिया था। उसने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर. नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राइज देने के बहाने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया।
पीड़ित मदुरै की 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और यहां काम करती थी। नंदिनी को उसके इरादों पर संदेह नहीं हुआ क्योंकि वेट्रिमारन ने कहा था कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे कुछ सरप्राइज देना चाहता है। नंदिनी यहां अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी। जांच से पता चला कि 26 वर्षीय पंडी महेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। महेश्वरी द्वारा अपना नाम बदलकर वेट्रीमारन करने के बाद भी नंदिनी ने मानवीय आधार पर अपनी दोस्ती जारी रखी थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने यहां एक कंपनी में काम किया था।
एक तरफा प्यार
पुलिस ने बताया कि नंदिनी और पंडी माहेश्वरी (26) दोनों मदुरै के एक ही हाई स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। कुछ समय बाद माहेश्वरी ने अपना नाम बदलकर वेत्रिमारन रख लिया। इसके बाद वेत्रिमारन और नंदिनी की मुलाकात थोरईपक्कम में एक सॉफ्टवेयर फर्म में हुई, जहां उन्होंने 8 महीने तक साथ काम किया। इसी दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। समय के साथ नंदिनी को वेत्रिमारन से प्यार हो गया।
Advertisement
आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
नंदिनी ने वेत्रिमारन से दूरी बना ली और उनकी दोस्ती खत्म कर दी। इसके बाद नंदिनी दूसरे लोगों से बातचीत करने लगी. इससे वेत्रिमारन क्रोधित हो गए। गुस्से में वेत्रिमारन नंदिनी को मार देता है। पुलिस ने आरोपी वेत्रिमारन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 December 2023 at 14:00 IST