फ्रांसीसी महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में पर्यटक गाइड गिरफ्तार

तिरुवन्नामलई शहर में एक फ्रांसीसी पर्यटक से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक पर्यटक गाइड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

तिरुवन्नामलई शहर में एक फ्रांसीसी पर्यटक से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक पर्यटक गाइड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वेंकटेशन (42) के रूप में हुई है जो फ्रांसीसी नागरिक को ‘ध्यान करने’ के लिए अरुणाचला पहाड़ी की चोटी पर ले गया था और वहां कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता (46) ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने उसकी मदद की। पीड़िता ने फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास को घटना की सूचना दी जिसने स्थानीय अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया। इसके बाद, महिला पुलिस ने बुधवार को वेंकटेशन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वह जनवरी में आध्यात्मिक यात्रा पर आई थी और गाइड उसे विभिन्न आश्रमों में ले गया। पुलिस ने बताया कि वह यहां एक निजी लॉज में रह रही थी।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड