अपडेटेड 16 July 2025 at 23:30 IST

दरिंदगी की हदें पार, महिला के साथ 11 दिनों तक गैंगरेप; FIR करने पहुंची तो पुलिस ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

राजस्थान से एक गैंगरेप की खबर सामने आई है। जहां अलवर के बगड़ा में एक महिला को अगवा कर 11 दिनों तक उसके साथ हैवानियत की गई।

Follow : Google News Icon  
woman was gang-raped
महिला से गैंगरेप | Image: AI

Alwar Gangrape Case: राजस्थान से एक गैंगरेप की खबर सामने आई है। जहां अलवर के बगड़ा में एक महिला को अगवा कर 11 दिनों तक उसके साथ हैवानियत की गई। जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे मरने के लिए फेंक दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने खुद आपबीती सुनाई। जिसके मुताबिक, 25 अप्रैल 2025 की रात वह शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी बोलेरो सवार 7 लोगों ने उसे जबरन उठा लिया। इसके बाद पनियाला रोड पर ले जाकर बोलेरो में ही बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, विरोध करने पर उसका मुंह कपड़ा से बंद दिया।

11 दिन तक बनाकर रखा बंधक

पीड़िता ने बताया कि, आरोपी उसे लगातार 11 दिन तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान उन्होंने अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। 11 दिन बाद महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका गया। स्थानीय लोगों की मदद से वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। यह भी बताया जा रहा है कि, जब परिवार पुलिस के पास शिकायत लेकर गया तो उन्हें थाने से भगा दिया गया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट का रुख किया। अदालत के आदेश पर 2 जून को आखिरकार FIR दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता परिजनों के साथ डीएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी सुनील कुमार शर्मा को सौंपी गई है। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने कहा कि मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। हालांकि, आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Advertisement

पीड़िता को क्यों नहीं मिली तुरंत मदद

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि जब पीड़िता और उसका परिवार मदद की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे, तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। यह व्यवहार न सिर्फ मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है। अगर शुरू में ही पुलिस सक्रियता दिखाती, तो शायद आरोपी अब तक गिरफ्त में होते।

इलाके में तनाव, कार्रवाई की मांग

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने पीड़िता की शिकायत को नजरअंदाज किया। अब पूरा गांव पीड़िता के समर्थन में खड़ा है और उम्मीद कर रहा है कि कानून जल्द से जल्द अपना काम करेगा और पीड़िता को इंसाफ मिलेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं रोमांटिक, निभाती हैं प्यार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 July 2025 at 23:30 IST