तेलंगाना: प्रेम प्रसंग से नाराज दंपति ने अपनी बेटी के 19 वर्षीय प्रेमी की हत्या की

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक दंपति ने उसके 19 वर्षीय प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Double murder in Odisha.
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/ Representational

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक दंपति ने उसके 19 वर्षीय प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि साई कुमार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और वह खेती करता था। उसने बताया कि वह अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और वे दोनों पिछड़े वर्ग के अलग-अलग समुदायों से संबंध रखते थे।

पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने कुमार को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

पुलिस ने बताया कि नाराज माता-पिता ने बृहस्पतिवार रात को कुमार के जन्मदिन पर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।

Advertisement

उसने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड