इश्क का खौफनाक अंत! सनकी प्रेमी ने इंजीनियर गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर सुला दी मौत की नींद, रातभर शव के साथ बैठा रहा फिर सुबह खुद पुलिस को किया फोन

हिंजवडी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। इश्क का खौफनाक अंत करने के बाद उसने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pune software engineer kills girlfriend
सनकी प्रेमी ने इंजीनियर गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर सुला दी मौत की नींद | Image: Republic

पुणे के आईटी हब कहा जाने वाला हिंजवडी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। इश्क का खौफनाक अंत करने के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी। प्रेमिका को मौत की नींद सुलाने के बाद रात भर उसके शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को फोन कर बुलाया।

मृतका की पहचान विदर्भ के वर्धा जिले की रहने वाली कोमल दहाले के रूप में हुई है। आरोपी शुभम कालबांडे पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसने इतनी बड़ी घटना को क्यों अंजाम दिया, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बीती रात डिनर पर गए थे दोनों

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर अक्सर बहस होती रहती थी। रविवार रात दोनों डिनर के लिए एक होटल गए थे। इसके बाद वे हिंजवड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सखारे वस्ती स्थित पीजी में लौट आए, जहां कोमल रहती थीं। रात करीब 12:30 बजे उनके बीच बहस शुरू हुई, जो करीब तीन बजे हिंसक हो गई। गुस्से में आकर शुभम ने कोमल को को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह फोन कर पुलिस को बुलाया

सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी  और एम्बुलेंस मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कोमल पर जमीन पर पड़ी है और शुभम उसके पास बैठा है। पुलिस ने शुभम को हिरासत में लिया और कोमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे

हैरानी की बात यह है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। उनके रिश्ते को दोनों परिवारों की भी मंजूरी भी मिल गई थी। पिछले दो-तीन सालों से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन शक और आपसी विवाद ने आखिरकार इस प्रेम कहानी का अंत एक खौफनाक वारदात के रूप में कर दिया।

दोनों थे सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

शुभम और कोमल दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शुभम हिंजवड़ी स्थित इन्फोसिस में काम करता था, जबकि कोमल विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में शक ने जगह बना ली थी। बताया जा रहा है कि कोमल को शुभम पर किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। रविवार को विवाद ज्यादा बढ़ गया, जिसके बाद ये दर्दनाक अंत हुआ।

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत, स्टाफ समेत 24 घायल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड