Singrauli Murder: आपसी रंजिश या अवैध संबंधों के चक्कर में बिछा दी 4 लाशें? 6 आरोपी गिरफ्तार, अब खुलेगा राज
Singrauli Murder Case : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दो दिन पहले यानी 4 जनवरी को सेप्टिक टैंक से 4 लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले ने सभी को हि
- भारत
- 3 min read

Singrauli Murder Case : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दो दिन पहले यानी 4 जनवरी को सेप्टिक टैंक से 4 लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले ने सभी को हिला कर रख दिया है। वहीं, पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी राजा रावत ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के पीछे मकान और जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 पिस्टल और कुछ हथियार बरामद किए हैं।
शनिवार को यह मामला तब सामने आया, जब स्थानीय लोगों को एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आनी शुरू हुई। जब लोगों ने टैंक की जांच की, तो अंदर 4 लाशें पड़ी मिलीं। मंज़र देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामला बरगवां इलाके का है। मृतकों की पहचान सुरेश प्रजापति (39), करण साहू (31), राकेश सिंह (29) और जोगेंद्र महतो (37) के रूप में हुई है। ये चारों जयंत इलाके के रहने वाले थे और एक-दूसरे के दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक, ये सभी नए साल की पार्टी मनाने के लिए सुरेश प्रजापति के घर पर इकट्ठा हुए थे। इसके बाद अब मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या, फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
शुरुआती जांच में था अवैध संबंधों का शक- पुलिस
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सभी को गोली मारी गई थी। गोलियां इतनी सटीक मारी गईं कि पुलिस को किसी प्रोफेशनल शूटर के शामिल होने का शक है। शवों को गोली मारने के बाद सेप्टिक टैंक में फेंका गया। फिर घटना के सबूत मिटाने के लिए खून भी साफ किया गया। लेकिन सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए रीवा जोन के डीआईजी साकेत प्रसाद पांडेय ने बताया कि, पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। आरोपी राजा रावत की मृतक जोगेन्दर महतो से पुरानी दुश्मनी थी, जिसके वजह से इस घटना को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस को पोस्टार्टम के दौरान इस बात की जानकारी लगी की मृतकों पर गोली चलाई गई थी, तीन मृतकों की हत्या गोली चलाने से हुई थी, वहीं एक मृतक की हत्या गला दबाने और सिर में घातक हथियार से हमला करने से हुई थी।
दोस्ती रहते हुए हुआ था विवाद- पुलिस
मुख्य आरोपी राजा रावत की मृतकों के साथ दोस्ती रहते हुए भी पुराना विवाद था। मकान, जमीन और घर बनाने को लेकर इनका आपसी विवाद था और उसी के चलते राजा रावत ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। इस घटना को 6 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें से एक आरोपी नाबालिक युवक है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल बरामद की है, साथ ही आरोपियो के कपड़े भी बरामद किए गए है। पुलिस महानिदेशक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है