रील देखकर बनाया प्रेमी जीजा की हत्या का प्लान, साली ने दी 50000 में सुपारी, चाकू से खुद किया गर्दन पर पहला वार फिर पत्थरों के नीचे दबाई लाश
Narsinghpur murder case : नरसिंहपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर रील देखकर साली ने अपने जीजा को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। उसने 50 हजार रुपये में सुपारी दी थी।
- भारत
- 3 min read
MP Crime : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक साली ने अपने जीजा की हत्या के लिए पहले देश के चर्चित हत्याकांड की वीडियो देखी और फिर 50 हजार की सुपारी देकर मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी साली निधि साहू के अपने जीजा सृजन साहू के साथ अवैध संबंध थे।
ये पूरा मामला नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस क्रूर हत्याकांड का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों निधि, साहिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। निधि साहू के शादी से पहले अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे। 5 महीने पहले ही निधि की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद भी उसका जीजा सृजन साहू संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन निधि इसके लिए तैयार नहीं थी।
50 हजार में दी सुपारी
निधि ने अपनी सफाई में कहा कि उसका जीजा शादी के बाद भी उसे परेशान कर रहा था। जब उसने मिलने से इनकार किया तो जीजा सृजन साहू ने कहा कि उसके पास निधि की अश्लील वीडियो है और उसपर दबाव बनाया। इसके बाद निधि ने सृजन साहू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सृजन से छुटकारा पाने की चाहत में निधि ने मोबाइल पर देशभर के चर्चित हत्या मामलों की रील्स और वीडियो देखे। इनसे प्रेरित होकर उसने एक खतरनाक प्लान बनाया। निधि ने अपने साथी साहिल को 50 हजार रुपये का लालच देकर सृजन की हत्या का ठेका सौंप दिया।
बहाने से बुलाया रेस्टोरेंट
निधि ने सृजन को मुंगवानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर चाय-नाश्ते के बहाने बुलाया। वहां साहिल अपनी स्विफ्ट कार से पहुंचा। निधि, साहिल और उनके साथ एक नाबालिग लड़का सृजन को घूमने चलने के बहाने मुंगवानी के घने जंगलों में ले गए। जंगल पहुंचते ही 10 दिन पहले खरीदे गए दो चाकुओं से उन्होंने सृजन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सृजन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारों ने लाश को जंगल में फेंक दिया और उसके ऊपर पत्थरों का ढेर लगा दिया ताकि शव छिपा रहे।
Advertisement
25 दिन पहले प्लानिंग
पुलिस को मुखबिरों से सुराग मिला और कई दिनों की मशक्कत के बाद इस उलझे केस में सफलता हासिल हुई। नरसिंहपुर के एसपी ऋषिकेश मीना ने बताया, "यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है। आरोपी महिला ने सोशल मीडिया कंटेंट से आइडिया लिया और अपने साथी को पैसे देकर अपराध करवाया।"
आरोपी निधि साहू से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले राज खुले। निधि ने कबूल किया कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को पटरी पर लाना चाहती थी और सृजन उसके लिए बाधा बन गया था। साहिल ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जबकि नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के हवाले कर दिया गया है। इस हत्या की साजिश करीब 25 दिन पहले की गई थी।
Advertisement
पहले निधि ने किया वार
एसपी ऋषिकेश मीना ने बताया ने बताया कि सृजन साहू पर चाकू से पहला हमला निधि साहू ने किया था। निधि के पास 2 चाकू थे, उसने एक चाकू साहिल को दिया और एक से सृजन की गर्दन पर पहला वार किया, जिससे उसकी हिम्मत टूट गई और वो मुकाबला नहीं कर पाया। इसके बाद साहिल ने चाकू से कई वार किए। इसके बाद निधि से चाकू लेकर नाबालिग आरोपी ने 4 बार सृजन पर हमला किया। इस घटना को दोपहर में 2:30 से 3 बजे के बीच अंजाम दिया गया था।