अपडेटेड 29 February 2024 at 13:03 IST
हिंदू महिलाओं को उठवाता ही नहीं था उनके साथ...शाहजहां शेख की 'गंदी करतूतों' की पूरी कुंडली
संदेशखाली में तनाव के बीच टीएमसी नेता शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 3 min read

Sandeshkhali Shahjahan Sheikh Crime List: संदेशखाली में तनाव के बीच टीएमसी नेता शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहां की गिरफ्तारी उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से हुई है। शाहजहां एक महीने से अधिक समय से राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की गिरफ्तारी से बच रहा था और वह 55 दिन से फरार था।
आपको बता दें कि शाहजहां शेख संदेशखाली में महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप और यौन शोषण का आरोपी है। साथ ही राशन घोटाले को लेकर भी ED को उसकी तलाश थी। 55 दिन पहले जब ED की टीम शाहजहां से पूछताछ के लिए पहुंची थी, तब उसके समर्थकों ने टीम पर हमला किया था, जिसमें टीम के कई लोग घायल भी हो गए थे। तो आपको शाहजहां शेख की पूरी क्राइम कुंडली के बारे में बताते हैं।
अलग-अलग मामलों में 49 FIR
शेख शाहजहां के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 49 FIR दर्ज किए गए थे। शेख पर संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, जमीन हड़पने, राशन घोटाला, हत्या और ईडी के ऊपर हमला कराने जैसे कई आरोप हैं। शेख के खिलाफ नेशनल कमिशन फॉर शेड्यूल ट्राइब को 50 से ज्यादा शिकायतें मिली थीं। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि शेख शाहजहां के खिलाफ उसे 1250 शिकायतें मिली थीं, इनमें से 400 शिकायतें जमीन घोटाले से जुड़ी थीं।
Advertisement
हिंदू महिलाओं को करता था टारगेट फिर यौन उत्पीड़न
संदेशखाली में महिलाओं ने शेख शाहजहां और उसके दो सहयोगियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। संदेशखाली की महिलाओं ने बताया कि संदेशखाली में शाहजहां का खौफ है। उसके लोग महिलाओं के साथ जुल्म करते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बहाने बुलाकर रेप करते हैं। महिलाओं ने बताया कि काफी लंबे समय से उनके लोग ये गलत काम कर रहे थे। पूरे इलाके में शाहजहां की जुल्म चलती है। महिलाओं ने बताया कि वो सिर्फ हिंदू महिलाओं को टारगेट करता था और उनका उत्पीड़न करता था।
Advertisement
कौन है शेख शाहजहां
शेख शाहजहां सालों पहले बांग्लादेश से भारत आया था। शाहजहां चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। शाहजहां शुरू में खेतों और ईंट-भट्टों पर मजदूरी करता था। साल 2002 में उसने ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों का यूनियन बनाया और खुद यूनियन लीडर बन गया। साल 2004 में शाहजहां ने सीपीएम का दामन थाम लिया लेकिन सीपीएम के साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाया और साल 2010 में टीएमसी में शामिल हो गया। टीएमसी में आने के बाद लगातार उसकी ताकत बढ़ती गई।
17 कारें और करोड़ों की संपत्ति
शाहजहां शेख ने पंचायत चुनाव में अपनी कमाई 20 लाख रुपए बताई थी। उसके पास 17 कारें हैं। इसके अलावा शाहजहां के पास 43 बीघा जमीन और दो करोड़ रुपए से अधिक के गहने हैं। शाहजहां के बैंक खाते में दो करोड़ रुपए हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 29 February 2024 at 12:58 IST